गृह मंत्री बनते ही अमित शाह ने तैयार करवाई टॉप-10 आतंकियों की हिट लिस्ट
नई
दिल्ली: अमित शाह को मोदी सरकार में गृह मंत्रालय का पद मिला है। शाह ने गृह मंत्री बनते ही जम्मू-कश्मीर के शीर्ष 10 आतंकवादियों की एक हिट सूची तैयार करवाई है। इस लिस्ट में हिजबुल मुजाहिदीन चीफ रियाज नायकू, लश्कर ए तैयबा का जिला कमांडर वसीम अहमद उर्फ ओसामा और हिजबुल का अशरफ मौलवी का नाम शामिल है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
शाह ने तैयार करवाई आतंकियों की हिट लिस्ट
अमित शाह ने ये सूची सुरक्षा बलों से मिले इनपुट के आधार पर तैयार करवाई है। ये आंतकी कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों में सक्रिय हैं। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अल बदर जैसे आतंकी संगठनों के कई वांछित आतंकवादी के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अन्य नामों में हिजबुल मुजाहिदीन के बारामुला जिले में सक्रिय जिला कमांडर मेहराजुद्दीन और डॉ. सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह मीर का नाम भी शामिल है। सैफुल्लाह श्रीनगर में तेजी से हिजबुल के कैडर को बढ़ा रहा है।

घाटी में आंतक फैला रहे हैं ये आतंकी
इस लिस्ट में पुलनामा में सक्रिय हिजबुल के जिला कमांडर अरशल उल हक, जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल कमांडर हाफिज उमर का नाम शामिल है। इसके अलावा जैश से संबंधित ज़ाहिद शेख उर्फ ओमर अफगानी, अल-बदर से संबंधित जावेद मट्टू उर्फ फैसल उर्फ शाकिब उर्फ मुसाब और एजाज मलिक का नाम शामिल है। एजाज मलिक को कुपवाड़ा में हिजबुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर नियुक्त किया गया है।

घाटी में इस साल 102 आतंकी ढ़ेर
मंत्रालय ने दावा किया कि घाटी में इस साल 102 आतंकवादी मारे गए हैं। जबकि 286 आतंकी अभी भी सक्रिय हैं। गौरतलब है कि पदभार संभालने के बाद अमित शाह ने तुरंत जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की। इस मुलाकात में शाह ने राज्य में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है। 15 मिनट की मुलाकात में ज्यपाल ने गृह मंत्री शाह को अमरनाथ यात्रा की तैयारी से अवगत कराया। 46 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 1 जुलाई को मासिक शिवरात्रि के दिन से शुरू होगी और 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी।












Click it and Unblock the Notifications