नोटबंदी उत्तर प्रदेश चुनाव में एक अहम मुद्दा रहेगी: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरी है, पहली बार कड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि मोदी सरकार ने अपने फैसलों से ऐसे आयाम स्थापित किए हैं कि आज भारत विश्व के नक्शे पर एक अलग नजर से देखा जा रहा है।

amit

एक प्रमुख न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने जमकर केंद्र सरकार की तारीफों के जमकर पुल बांधे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जो काम किए हैं, वो अभूतपूर्व है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी ने नोटबंदी का फैसला लेकर एक ही झटके में आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और कालाधन की कमर तोड़ दी है और देश को बदल दिया है।

अमित शाह ने कहा कि नोटबंदी का फैसला आजादी के बाद अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति वाला ही ले सकता था और ये मोदी ने लिया।

अमित शाह ने कहा कि पहले देश में हिन्दू-मुसलमान और क्षेत्रवाद की राजनीति होती थी लेकिन भाजपा ने राजनीति को प्रदर्शन की राजनीति बना दिया है। अब प्रदेशों में भी भाजपा की सरकारें प्रदर्शन की राजनीति कर रही हैं।

अमित शाह ने कहा कि नोटबंदी का उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में नोटबंदी एक बड़ा मुद्दा रहेगी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर भी साधा निशाना

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नोटबंदी को लेकर राज्यसभा में उठाए गए सवाल पर अमित शाह ने कहा कि चार दशकों से किसी से किसी तरह से मनमोहन सिंह जी भारत की अर्थव्यवस्था से जुड़े रहे लेकिन देश की अर्थव्यवस्था के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।

अमित शाह ने कहा कि आज नोटबंदी के बाद अगर अव्यवस्था हुई तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 60 साल की बीमारी को 50 दिन में ठीक करने का बीड़ा उठाया है और हर नागरिक पीएम के साथ है।

भाजपा अध्यक्ष ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। शाह ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसा फैसला पीएम मोदी ही कर सकते थे और उन्होंने ये कर दिखाया।

अमित शाह ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ दुख के साथ खड़ा रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक दलों के लोग भी शहीदों के अंतिस संस्कार में शामिल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+