2019 के लिए भाजपा ने कसी कमर, अमित शाह ने की दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत
नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां करनी शुरू कर दी है। बुधवार को अमित शाह ने पार्टी दफ्तर से आने वाले 2019 के चुनाव के लिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत की। अमित शाह ने बीजेपी मुख्यालय में इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पुस्तिकाएं भी जारी की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विचारधारा के आधार की राजनीति उनकी पार्टी की ताकत रही है।

2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार कर रही है रणनीति
2019 चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करना चाहती है जो देशभर में लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बता सके। इस कार्यक्रम के माध्मय से भाजपा ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ना चाहती है।
अमित शाह ने 12 पुस्तिकाएं भी जारी की
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस कार्यक्रम का नाम है 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' रखा है। कार्यक्रम में अमित शाह ने 12 पुस्तिकाएं भी जारी की। पुस्तिकाओं में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग बुकलेट फॉर मीडिया पंचायतों के बारे में जानकारी दी गई है। इन पुस्तिकों में लोकल बॉडीज के बारे में बताया गया है। कार्यक्रम में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि किसी भी पार्टी की कोई भी विचारधारा हो सकती है। अगर कोई राजनीतिक पार्टी विचारधारा की राजनीति कर रही है तो ये एक स्वस्थ राजनीति है। हर राजनीति पार्टी को चाहिए कि वह अपनी विचारधारा को डॉक्यूमेंटेड करें और अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दें। ताकि देश की राजनीति का माहौल स्वस्थ और स्वच्छ हो सके।

अमित शाह ने की विचारधारा की बात
कार्यक्रम में आगे बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि भाजपा की विचारधारा का उद्देश्य देश की राजनीति और समाज को बदलने का है। अमित शाह ने उन राजनीतिक दलों पर निशाना भी साधा जो कहते हैं भाजपा की ट्रेनिंग लोगों को मूर्ख बनाने के लिए है। अमित शाह ने आगे कहा कि अब कई राजनीतिक पार्टियों भी उनके अभियान से प्रेरित होकर ऐसा करना पड़ रहा है। अमित शाह ने कहा कि आडवाणी जी हमेशा कहते हैं कि हमारी पार्टी दूसरों से अलग है। देश में करीब 1650 राजनीतिक पार्टियां हैं। हम दूसरों से अलग कैसे हैं? हम दूसरों से अलग तीन मुद्दों पर हैं। पहला- हमारी पार्टी का कार्य विचारधार के आधार पर है।
दूसरा- हमारी पार्टी कार्यकर्ता की पार्टी है ना कि नेताओं की पार्टी है।
तीसरा- भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र है।
अमित शाह ने कहा कि पार्टी के लिए ये तीनों अहम हैं।

अमित शाह ने किया 11 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का दावा
अमित शाह ने आगे कहा कि साल 2014 में पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी। 2014 में सत्ता में आने के बाद पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया था, जिसके तहत अभी तक 11 करोड़ ने नए सदस्य जोड़े जा चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। साल 2019 लोकसभा चुनाव के बारे में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि शुरुआत में 11 लाख कार्यकर्ताओं को इस महाअभियान के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल ये थोड़ा मुश्किल दिख रहा है। अमित शाह ने दावा किया कि अभी तक भाजपा 10 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर चुकी है।














Click it and Unblock the Notifications