परिवारवाद को उखाड़ फेंका, भ्रष्टाचार को किया कम- अमित शाह

साथ है, विश्वास है हो रहा विकास है

नई दिल्ली। देश में नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले तीन सालों में बहुत ऐसे कार्य किए जो विरोधी 60 सालों के शासन में नहीं कर पाएं। नरेंद्र मोदी की सरकार फैसले लेने वाली सरकार है।

राजनीति से परिवारवाद को उखाड़ फेंका- अमित शाह

मोदी सरकार ने साहसिक फैसले लिए

मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हमने वो कर दिखाया जो कोई सोच भी नहीं सकता । नोटबंदी जैसा साहसिक कार्य मोदी सरकार ने किया। देश से नरेंद्र मोदी की सरकार ने वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया। केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इन तीन सालों में देश का गौरव बहुत बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सोच बदलने में कामयाब रहे हैं।

परिवारवाद को उखाड़ फेंका

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा की तीन सालों में सरकार ने परिवारवाद, जातिवाद और करप्शन को राजनीति से उखाड़ फेंका है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि विरोधी चाहे जो भी कहें लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। हम लगातार चुनावों में जीत दर्ज कर रहे है। ये सरकार रिफॉर्म करने वाली सरकार है। किसानों के लिए मोदी सरकार ने बहुत सारे काम किए है। स्टैंडअप , स्टार्ट अप जैसी योजनाओं से लोगों को काफी मदद मिली है।

ग्लोबल लीडर बना भारत

अमित शाह ने कहा कि नरेंद मोदी की सरकार का अंतरिक्ष विकास सहित हर मोर्चे पर प्रदर्शन अच्छा रहा है।अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत एक ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। सरकार ने कालाधन देश में लाने की दिशा में बेहतर काम किया। बीजेपी सरकार ने लाल बत्ती को खत्म कर वीआईपी कल्चर खत्म किया है।मोदी सरकार के मई 2018 तक भारत के सभी गांवों तक बिजली पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मैटरनिटी लीव को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह तक करने का काम किया है।विपक्ष की गोलबंदी को लेकर शाह ने कहा कि वो विपक्ष का काम है करते रहेंगे।

भारत का हित पहले

पाकिस्तान के मुद्दे पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि अपने हितों की रक्षा करते हुए हम पड़ोसी देशों से बेहतर संबंध रखना चाहते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+