नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकारा,मोदी में बढ़ा देश का विश्वास-अमित शाह
कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी की जीत इस बात का प्रमाण है कि देश में नरेंद्र मोदी की स्वीकृति बढ़ी है।
नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव में मिल रही बंपर जीत से बीजेपी काफी उत्साहित है। कोलकाता में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी की जीत इस बात का प्रमाण है कि देश में नरेंद्र मोदी की स्वीकृति बढ़ी है। वहीं उन्होने साफ किया कि देश में अब नकारात्मक और बहानेबाजी की राजनीति नहीं चलेगी।

अमित शाह ने कहा कि देश में विकास की राह पर निकल चुका है। जो विकास करेगा और केवल विकास की बात करेगा देश उसे ही पसंद करेगा। बीजेपी अध्यक्ष ने एमसीडी चुनाव में जीत का क्रेडिट दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को दिया।
वही कोलकाता में बोलते हुए अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि वामपंथी शासन के अंत के बाद लगा था कि राज्य में विकास होगा। लेकिन पिछले छह साल के शासन ने बंगाल के लोगों को निराश किया है।
आपको बता दें कि अमित शाह तीन दिन के बंगाल दौरे पर है, कल नक्सलबाड़ी में उनका प्रवास है।












Click it and Unblock the Notifications