'PAK ही नहीं सारे देश साथ आ जाएं तो भी...', विपक्ष पर भी तीखा हमला, गुजरात में क्या कुछ बोले अमित शाह
Amit Shah, Amit Shah in Ahmedabad, Amit Shah Gujarat tour, ancestral village Manasa, Kusumba food area in Manasa, new education policy, Gandhinagar IITE Convocation, अमित शाह, अहमदाबाद में अमित शाह, अमित शाह गुजरात दौरा,
Amit Shah in Gujarat: गुजरात में तिरंगा यात्रा की शुरुआत पर गृहमंत्री अमित शाह ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने आतंकवाद के विरोध के मुद्दे पर भारत की तटस्थ नीति को दोहराते हुए कहा कि भले की आतंवाद की वकालत करने वाले सारे देश एकजुट हो जायं लेकिन तब भी भारत अपने रुख पर कायम रहेगा। शाह ने कहा कि देश के लिए भले ही ना मर सकें, लेकिन देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता। तिरंगा यात्रा की शुरुआत के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर भी तीख हमला बोला। उन्होंने I.N.D.I.A को पुरानी बोतल में पुरानी शराब बताया और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर निशाना साधा।
रविवार (13 अगस्त) को गुजरात के दौरे पर रहे गृहमंत्री अमित शाह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव मनासा में अपनी मां की याद में चल रही 'कुसुम्बा अन्न क्षेत्र' रसोई में दोपहर का भोजन किया। यह रसोई रोजाना जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराती है।

इसके अलावा शाह गांधीनगर में भारतीय शिक्षक शिक्षा संस्थान (आईआईटीई) के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। समारोह में मंच से बोलते हुए गृहमंत्री ने नई शिक्षा नीति का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव कर उसे भारतीय मूल सोच से जोड़ती है और देश में आधुनिक ज्ञान के प्रवाह का मार्ग प्रशस्त करती है। प्राचीन शिक्षण परंपरा और आधुनिक शिक्षा के आयामों को जोड़कर ही नई शिक्षा नीति बनाई गई है। दीक्षांत समारोह के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में आंगनवाड़ी के बच्चों से मिले। जहां उन्होंने खिलौने और अन्य सामग्री वितरित की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत अहमदाबाद में आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खास अपील की। शाह ने कहा, "पाकिस्तान (Pakistan) ही नहीं बल्कि सभी देश मिलकर भारत पर हमला करें तो भी वो सफल न हों, ऐसी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी युवाओं की है।" शाह ने कहा कि हमें भले ही देश के लिए मरने का सौभाग्य प्राप्त ना हो लेकिन हम देश के लिए जी तो सकते हैं। तिरंगा यात्रा की शुरुआत करत हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में 6 करोड़ की जनसंख्या है और लगभग 1 करोड़ परिवार हैं। अगर हर घर में तिरंगा फहरे तो पूरा गुजरात ही समूचा देश तिरंगामय हो जाएग।












Click it and Unblock the Notifications