Amit Shah in Bihar: 'सत्ता के लिए 5-5 बार पाला बदलने वाले लोग CM हैं', अमित शाह का नीतीश कुमार पर हमला, VIDEO

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर बिहार के सिताब दियारा में कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर जमकर बरसे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश की जयंती पर बिहार के सिताब दियारा में कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की लालच में बारबार पाला बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेपी का नाम लेकर जेपी आंदोलन से निकले नेता आज कांग्रेस की गोदी में बैठे हैं केवल और केवल सत्ता के लिए उसके साथ आप सहमत हैं क्या?

Amit Shah in Bihar: सत्ता के लिए 5-5 बार पाला बदलने वाले CM हैं, अमित शाह का नीतीश कुमार पर हमला
Photo Credit:

उन्होंने कहा कि क्या यह जयप्रकाश के सिद्धांतों की राजनीति है। यह जयप्रकाश नारायण का सुझाया हुआ मार्ग नहीं है। जयप्रकाश जी ने जीनव भर सत्ता के लिए कुछ नहीं किया, पूरा जीवन सिद्धांत के लिए किया। आज 5-5 बार सत्ता के लिए पाला बदलने वाले लोग बिहार के मुख्यमंत्री बनके बैठे हैं। बिहार की जनता को तय करना है कि जयप्रकाश के दिखाए हुए रास्ते पर चलने वाली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी चाहिए या जयप्रकाश के रास्ते से भटककर सत्ता के लिए समाधान करने वाली ये गठजोड़ की सरकार चाहिए।

जेपी आंदोलन गुजरात से शुरू

अमित शाह ने कहा कि 1973 में इंदिरा जी के नेतृत्व में गुजरात में कांग्रेस की सरकार थी, जिसमें चिमन पटेल मुख्यमंत्री थे। इंदिरा जी ने सार्वजनिक रूप से सरकारों को पैसा इकट्ठा करने का काम दिया और भ्रष्टाचार शुरू हुआ। गुजरात में छात्रों ने विरोध किया और इस आंदोलन का नेतृत्व जयप्रकाश नारायण ने किया। इसने गुजरात में सरकार बदल दी।

लगाना पड़ आंदोलन

इसके बाद उन्होंने बिहार में एक आंदोलन शुरू किया। इस आंदोलन को देखकर बिहार के गांधी मैदान में रैली करने वाली इंदिरा गांधी परेशान हो गईं। देश के पीएम को देश में आपातकाल लगाने और जयप्रकाश नारायण को जेल में डालने के लिए मजबूर किया गया। जयप्रकाश नारायण का सबसे बड़ा योगदान तब था जब उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ और सत्ता के नशे में धुत एक सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया, जिसने 70 के दशक में आपातकाल लगाया।

यह भी पढ़ें- Assam News: कामाख्या मंदिर पहुंचे अमित शाह, मां की पूजा-अर्चना की, हिमंत बिस्वा सरमा भी रहे मौजूद, VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+