गुजरात के अहमदाबाद में अमित शाह का रोड शो, लोगों की भारी भीड़
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद में मेगा रोड शो किया, जिसमे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। अमित शाह का यह रोड शो साणंद में 12 बजे शुरू हुआ था। इससे पहले उन्होंने घाटलोडिया, बोडकवेद, सैटेलाइट पर लोगों को संबोधित किया। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात के दौरे पर हैं और उन्होंने पाटन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद पीएम राजस्थान के चित्तौड़गढ़, बाड़मेर में भी रैलियों को संबोधित करेंगे।

गुजरात के पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम ने कहा कि हमारी सरकार के दौरान धमाके वाली गैंग जम्मू कश्मीर तक ही सीमित हो गई है। देश 26/11 के हमले के बाद आतंकियों को करारा जवाब देना चाहता था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने हिम्मत नहीं दिखाई। लेकिन हमारे कार्यकाल में जब उरी और पुलवामा की घटना हुई तो हमने सेना को खुली छूट दे दी थी। जिसके बाद आतंकियों को जवाब दिया गया और एयर स्ट्राइक के बाद इन लोगों का खेल खत्म किया गया।
पीएम ने कहा कि आज हमने ऐसी मिसाइलें बना ली हैं जो अंतरिक्ष में मार कर सकती हैं, भारत आज दुनिया की चौथी महाशक्ति बन गया है, हम सशक्त और समृद्ध देश बनाना चाहते हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों तक सरकार चलाई, लेकिन जब जब यह चायवाला प्रधानमंत्री बना तो पंच साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें से 6 पायदान पर लेकर आया, । बता दें कि 22 अप्रैल को देश में तीसरे चरण का मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
