'गुपकर गैंग' पर जमकर बरसे अमित शाह, सोनिया-राहुल से पूछा क्या तिरंगे के अपमान के साथ हैं आप?
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुपकर गैंग पर तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने कई ट्वीट करके गुपकर गैंग और विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह गुपकर गैंग वैश्विक मंच पर जा रही है। ये लोग चाहते हैं कि विदेशी ताकतें जम्मू कश्मीर में हस्तक्षेप करे। गुपकर गैंग भारत के तिरंगे का भी अपमान करती है, क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकर गैंग के इस कदम का भी समर्थन करते हैं। सोनिया और राहुल जी को देश के सामने इस मसले पर अपनी बिल्कुल स्पष्ट राय रखनी चाहिए।
Recommended Video

जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग
कांग्रेस और गुपकर गैंग चाहती हैं कि जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से आतंक का दौर वापस आए। ये लोग दलितों, महिलाओं आदिवासियों के अधिकार को छीन लेना चाहते हैं। हमने इनके इन अधिकारियों की रक्षा आर्टिकल 370 को खत्म करके की है। यही वजह है कि हर जगह इन लोगों को नकारा जा रहा है। जम्मू कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न हिस्सा था है, और आगे भी रहेगा। भारत के लोग कभी भी देश के विरुद्ध इस अपवित्र गठबंधन को स्वीकार नहीं करेंगे। या तो गुपकर गैंग को देशहित में चलना होगा नहीं तो लोग इसे डुबा देंगे।
रविशंकर प्रसाद ने भी पूछा तीखा सवाल
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के दलों के साथ पंचायत चुनाव के लिए गुपकर घोषणापत्र गठबंधन में शामिल होने के लिए कांग्रेस पर सवाल उठाए थे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस से कहा है कि वो आर्टिकल 370 पर अपना स्टैंड साफ करें। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है, जो देश विरोधी बातें कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर कांग्रेस के रुख पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए।
ये लोग चीन से भी मदद लेने को तैयार
रविशंकर प्रसाद ने कहा, कश्मीर में गुपकार डिक्लेरेशन ऑफ पीपुल्स अलायंस जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के लिए साथ चल रहे हैं। इसमें 10 पार्टियां हैं, अब कांग्रेस भी उसमें आ रही है। इनका एक निश्चित एजेंडा है कि अनुच्छेद 370 को फिर से लागू किया जाना चाहिए। फारूक अब्दुल्ला तो इस सीमा तक चले गए कि उन्होंने कहा है की अनुच्छेद 370 को दोबारा लागू करवाने के लिए चीन की भी सहायता लेनी पड़ें तो हम लेंगे। फारूक इस अलायंस के प्रमुख हैं, ऐसे में कांग्रेस से सवाल तो होगा।
क्या है गुपकर
बता दें कि गुपकर अलायंस के अध्यक्ष नेशनल कांफ्रेस के फारूक अब्दुल्ला हैं। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती गठबंधन की उपाध्यक्ष हैं। कश्मीर के अन्य दलों के अलावा वामपंथी दल भी इसमें शामिल हैं। जम्मू कश्मीर से 370 वापस लिए जाने के बाद ये गठबंधन बना है। जिसकी प्रमुख मांग कश्मीर को विशेष दर्जा लौटाने की है। ये गठबंधन मिलकर राज्य में जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव भी लड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications