नक्सलियों की कमर तोड़ने की तैयारी! अमित शाह के आवास पर हाई लेवल मीटिंग
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में 23 जवानों की मौत के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम का अपना चुनावी दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचकर अमित शाह ने अपने आवास पर बीजापुर मुठभेड़ को लेकर गृहमंत्रालय और सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक ली है। बैठक में गृह सचिव अजय भल्ला के साथ ही इंटेलीजेंस ब्यूरो के अरविंद कुमार और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री के साथ बैठक में स्पेशल डीजी सीआरपीएफ संजय चंदर भी मौजूद रहे। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार नक्सलियों के खिलाफ बड़े एक्शन की रणनीति बना सकती है।
22 जवान हुए थे शहीद
शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों के अभियान के दौरान नक्सिलयों ने हमला बोल दिया था जिसमें सुरक्षाबलों के 22 जवान शहीद हो गए जबकि 31 से अधिक घायल हैं। हमले में करीब 15 नक्सलियों की मौत की खबर भी है।
200 से 300 की संख्या में मौजूद नक्सलियों ने गोलियों, नुकीले हथियारों और देशी रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था। नक्सलियों का हमला इतना भयंकर था कि सुरक्षाबलों को रेस्क्यू करने के लिए वायु सेना की मदद लेनी पड़ी थी। शुरुआत में पांच जवानों की मौत हो गई थी। रविवार को 17 जवानों के पार्थिव शरीर मिलने के बाद यह संख्या बढ़कर 22 हो गई।
रविवार को जब 22 जवानों की मौत की खबर आई उस समय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम के चुनावी दौरे पर थे। घटना की सूचना मिलने पर गृहमंत्री अपना बाकी चुनाव अभियान स्थगित करके दिल्ली के लिए रवाना हुए।












Click it and Unblock the Notifications