क्या अमित शाह के नाम पर वोटरों को डरा रहे हैं केजरीवाल?

नई दिल्ली- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के बहाने एक ट्वीट करके सियासत की नई बहस छेड़ दी है। शुक्रवार को उन्होंने देश के वोटरों से अपील की है कि वोट देने से पहले यह जरूर सोचें कि कहीं इसके कारण अमित शाह (Amit Shah) देश के गृहमंत्री न बन जाएं।

सोच के वोट डालना- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में ये लिखा है कि, "देशवासियों, वोट देते वक्त सोचना। अगर मोदी जी दोबारा आ गए तो अमित शाह गृह मंत्री होंगे। जिस देश का गृह मंत्री अमित शाह हो, उस देश का क्या होगा, ये सोच के वोट डालना।" गौरतलब है कि शुक्रवार के शाम को ही छठे दौर का चुनाव प्रचार खत्म हुआ है।

केजरीवाल के ट्वीट के मायने क्या हैं?

केजरीवाल के ट्वीट के मायने क्या हैं?

संवैधानिक तौर पर आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो, वे किसी को भी मंत्री बना सकते हैं, यह उनका संवैधानिक अधिकार है। इसलिए, ये सवाल ही पैदा नहीं होता कि वो इस बार जीतकर आएंगे तभी ऐसा हो सकता है। अलबत्ता अगर मोदी सरकार बनती भी है, तो फिर से यह पीएम के ही अधिकार क्षेत्र में रहेगा कि वे किसे मंत्री बनाते हैं या उसे कौन सा मंत्रालय देते हैं। लिहाजा, लगता यही है कि केजरीवाल (Arvind Kejriwal)ने यह चुनावी ट्वीट चुनावी फायदा बटोरने के मकसद से किया है।

इससे पहले भी केजरीवाल कर चुके हैं ऐसे ही दावे

इससे पहले भी केजरीवाल कर चुके हैं ऐसे ही दावे

साउथ गोवा के मरगाव टाउन में भी आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल (Arvind Kejriwal)ऐसे ही दावे कर चुके हैं। तब उन्होंने कहा था, "एक खतरनाक खेल चल रहा है। जब आप वोट देने जाएं तो इसे ध्यान में रखें। सभी कहते हैं कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, तो अमित शाह (Amit Shah)भारत के अगले गृहमंत्री होंगे।"

केजरीवाल का ये ट्वीट 12 मई को दिल्ली में होने वाले मतदान से ठीक पहले आया है। इस दिन दिल्ली की सातों सीटों पर वोटिंग होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+