गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जम्मू कश्मीर की सुरक्षा पर हाईलेवल मीटिंग, आर्मी चीफ और NSA मौजूद

नई दिल्ली, 25 अगस्त। पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में घुसपैठ , घाटी में आतंक को लेकर विरोध के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख मनोज पांडे, जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख सामंत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख पंकज सिंह और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी शामिल हुए।

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्रालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह ने की। ये उच्च स्तरीय बैठक जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित की गई। गृहमंत्रालय में ये हाई लेवल मीटिंग गुरुवार दोपहर 3 बजे शुरु हुई। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख मनोज पांडे, जम्मू-कश्मीर मनोज सिन्हा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रमुख पंकज सिंह और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक दिनकर गुप्ता, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के प्रमुख सामंत और जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह मौजूद रहे।

सीमा से घुसपैठ, आतंकवाद समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में उच्च अधिकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह को सीमा पार से घुसपैठ की स्थिति, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की वर्तमान स्थिति और इससे जुड़े अन्य मुद्दों से अवगत कराया। कश्मीर में आतंकवाद का सफाया करने के लिए समन्वित आतंकवाद विरोधी अभियान, सीमा पार से घुसपैठ के मुद्दे बैठक के एजेंडे का हिस्सा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+