यूपी में सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में मंथन जारी, अनुप्रिया पटेल के बाद संजय निषाद के साथ अमित शाह की मीटिंग
नई दिल्ली, जनवरी 12। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी में सीट बंटवारे पर जोरदार मंथन चल रहा है। यूपी से लेकर दिल्ली हाईकमान तक सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस मंथन पर नजर बनाए हुए हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप की मीटिंग का दूसरा राउंड जारी है।

निषाद पार्टी के संग अमित शाह की बैठक
इस मीटिंग में अमित शाह से मिलने के लिए निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और उनके बेटे प्रवीण निषाद पहुंचे हैं। ये बैठक देर रात शुरू हुई। इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बात चल रही है। आपको बता दें कि इससे पहले अपना दल की अनुप्रिया पटेल अमित शाह से मिलने के लिए पहुंची थी।
Recommended Video
अपना दल और निषाद पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही है बीजेपी
आपको बता दें कि बीजेपी ने यूपी के अंदर अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यूपी में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होना है और अभी तक इन दोनों पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग पर बात नहीं फाइनल हुई है। ऐसे में बीजेपी अब जल्द से जल्द सीट शेयरिंग का फाइनल कर अपनी पहली लिस्ट जारी करना की तैयारी कर रही है।
अनुप्रिया पटेल के साथ मीटिंग में मौजूद थे ये नेता
बुधवार को जब अपना दल की अनुप्रिया पटेल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहुंची तो साथ में उनके पति आशीष सिंह भी थे। अमित शाह के साथ अनुप्रिया पटेल की बैठक में बीएल संतोष, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थे। मीटिंग के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा था कि सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह के साथ संतोषजनक बातचीत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications