नतीजों पर बोले शाह, उपचुनाव के खराब नतीजों से ना हो हताश
नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेस, राजस्थान, गुजरात में उपचुनाव के खराब नतीजों से जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता परेशान है तो वहीं पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह अपने कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि चुनाव के नतीजों से घबराने की जरुरत नहीं है।

उपचुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हताश नहीं हों। वे चार राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेंगे और इसके लिए वे कांग्रेस-मुक्त भारत के अजेंडा पर आगे बढ़ें।
हार के बाद ढ़ाढस बंधाते हुए शाह ने कहा कि कुछ चुनाव नतीजे आए हैं। विपक्ष अभिभूत है। उन्हें लगता है कि कुछ बहुत अच्छी चीज हुई है, क्योंकि कुछ जगहों पर बीजेपी परास्त कर दी गई है। लेकिन वे नहीं देख सकते हैं कि हमने असम में अपना खाता खोला है, वे नहीं देख सकते कि हम बंगाल में जीते हैं।' अमित शाह ने कहा कि इन उपचुनाव नतीजों पर ध्यान न दें। हमारा ध्यान अब 4 राज्यों में होने वाले चुनाव पर होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications