अमित शाह ने हिंदी भाषा को देश की पहचान बनाने की वकालत की

Recommended Video

    Amit Shah ने Hindi Diwas पर की One Nation One Language की वकालत, Watch Video | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को एक भाषा में बांधने की बात कही है। अमित शाह ने कहा कि हिंदी भाषा में देश को एक सूत्र में बांधने की काबिलियत है। देश में एक भाषा की जरूरत है जोकि दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करे। हिंदी दिवस के मौके पर अमित शाह ने कहा कि हिंदी अधिकतर बोले जाने वालों की भाषा है और यह देश को एक सूत्र में बांध सकती है। यही नहीं अमित शाह ने अपील की है हिंदी को प्राथमिक भाषा बनाया जा सकता है, उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि कोई भाषा देश का प्रतिनिधित्व करे।

    हर भाषा की अपनी महत्ता

    हर भाषा की अपनी महत्ता

    अमित शाह ने कहा कि भारत अनेक भाषाओं का देश है, हर भाषा की अपनी महत्ता है, लेकिन यह बहुत जरूरी है एक भाषा होनी चाहिए जो दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व करे। आज अगर कोई भाषा है जो देश को एकजुट कर सकती है तो वह सबसे अधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा है। अमित शाह ने ट्वीट करके हिंदी भाषा को देश की भाषा बनाने की वकालत की है।

    देश की भाषा

    देश की भाषा

    अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा, भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने। आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है।

    हिंदी दिवस सकी हार्दिक शुभकामनाएं

    शाह ने लिखा कि आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम अपनी-अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वप्प्न को साकार करने में योगदान दें। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी हिंदी दिवस की देशवासियों को बधाई दी।

    जेपी नड्डा ने भी की वकालत

    जेपी नड्डा ट्वीट करके लिखा कि हिंदी भारत में सर्वाधिक बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है जो हम सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है एवं विश्व में हमारी पहचान भी है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सभी अपने दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाएं एवं दूसरों को भी प्रेरित करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+