एम्स में भर्ती होने के चार दिन बाद अमित शाह की पहली बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया वाटर सप्लाई प्रॉजेक्ट का शुभारंभ

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाटर सप्लाई प्रॉजेक्ट का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई भी दी। कोरोना से उबरने के बाद अमित शाह को शनिवार को रात 11 बजे एक बार फिर से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आर्युर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात से उनकी सेहत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी। चार दिन बाद आज वो वर्चुअल मीटिंग में दिखे हैं।

पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल

पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल

अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 229 करोड़ रुपये की लागत की वाटर सप्लाई प्रॉजेक्ट का शुभारंभ करते हुए अमित शाह ने कहा, गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए पीएम मोदी ने जनता के लिए जो काम किए, उसी वजह से देश के लोगों ने 2014 में उन्हें चुना। इसके बाद से करीब 60 करोड़ लोगों की जिंदगी में सुधार हुआ। मोदी ने 5 सालों में ही वह कर दिखाया है, जिसे कांग्रेस 70 सालों में नहीं कर सकी।

Recommended Video

    Amit Shah को AIIMS से मिली छुट्टी, सांस लेने में तकलीफ़ के चलते हुए थे एडमिट | वनइंडिया हिंदी
     24 घंटे और 365 दिन मिलेगा साफ पानी

    24 घंटे और 365 दिन मिलेगा साफ पानी

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शिलान्यास करते हुए शाह ने कहा, एक स्वस्थ और समृद्ध भारत हमेशा से नरेंद्र मोदी का प्रण रहा है। यह योजना मोदी सरकार की हर घर जल के संकल्प का दर्शाती है जिससे गांधीनगर की जनता को 24 घंटे और 365 दिन शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा और वो बीमारियों से बचेंगे।

    अमित का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं

    अमित का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं

    अमित का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है। अमित शाह पिछले महीने कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। अमित शाह दो अगस्त को कोरोना पॉजिटिव हुए थे, स्वस्थ होने बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके कुछ दिन बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ी और 18 अगस्त को सांस लेने में परेशानी की शिकायत पर उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। 31 अगस्त को उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद चार दिन पहले शनिवार को रात करीब 11 बजे फिर से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और एम्स में भर्ती कराया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+