अमित शाह का महागठबंधन पर हमला, बोले- मोदी भाजपा के पीएम पद का चेहरा,आपका कौन?
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी होंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों का पूर्ण समर्थन है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। जबकि उत्तर प्रदेश में हमारी एक भी सीट 2014 लोकसभा के चुनाव से कम नहीं आएगी।

'मेरा परिवार भाजपा परिवार' चुनावी अभियान की शुरुआत की
शाह ने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन केवल राज्य स्तर के नेताओं से बना है। यह भाजपा की संभावनाओं को प्रभावित नहीं करेगा। बीजेपी कार्यकर्ता मुझे बातचीत मे महागठबंधन को लेकर चिंता जताते हैं। वो पूछते हैं क्या होगा? मैं कहता हूं कि महागठबंधन के डर को अपने दिल सेदूर करो। शाह ने ये बातें 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार'अभियान शुरू करने के बादअहमदाबाद में पार्टा कार्यकर्ताओं कों संबोधित करते हुए कहीं।

'जनता पीएम मोदी के साथ'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश में घूमता हूं। मैं देखता हूं कि लोग चट्टान की तरह पीएम मोदी के साथ खड़ी है और हर किसी की आंखो में ये झलकता है। उनकी टिप्पणियों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 2019 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, गडकरी ने पिछले सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से स्थापित करने का संकल्प लिया था।

5 करोड़ घरों में भाजपा का झंडा फहराएगी भाजपा
'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी 2 मार्च तक पांच करोड़ घरों में अपना झंडा फहराने की योजना है। शाह ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा भाजपा का झंडा विकास, विश्वास और राष्ट्रवाद का प्रतीक है और ये दिखाता है कि तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद मोदी के दौर में खत्म हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications