Amit Malviya Row: 'होटल में लड़कियां...' वाले आरोप पर RSS कार्यकर्ता ने दी सफाई, जानिए कौन हैं शांतनु सिन्हा?
Amit Malviya Row: बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
उन पर बंगाल में कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक कार्यकर्ता शांतनु सिन्हा ने अपने फेसबुक पोस्ट में "होटल में लड़कियां बुलवाने" का आरोप लगाया है, जिसे बेबुनियाद बताते हुए अमित मालवीय ने शांतनु सिन्हा को लीगल नोटिस भेजा है। जिस पर अब खुद सिन्हा ने स्पष्टीकरण दिया है।

अमित मालवीय पोस्ट पर शांतनु सिन्हा का स्पष्टीकरण
ANI से बात करते हुए शांतनु सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि 'अमित मालवीय के बारे में उनके पोस्ट का उद्देश्य उनकी छवि खराब करना नहीं था, बल्कि उन्हें संभावित 'हनी ट्रैप' से सावधान करना था। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मालवीय के खिलाफ "घृणा अभियान" चला रही है। मेरी पोस्ट को जिस तरह से वर्णित किया गया है वो पूरी तरह से गलत है।'
पोस्ट में यौन शोषण का कोई उल्लेख नहीं था-शांतनु सिन्हा
उन्होंने कहा कि 'उनके पोस्ट में यौन शोषण का कोई उल्लेख नहीं था, मालवीय को हाल के चुनावों में असफलताओं के बावजूद अपने पदों को बनाए रखने के लिए बेईमान नेताओं द्वारा हनी ट्रैप में फंसाया जा सकता है। मैं तो उन्हें बस सावधान कर रहा था। मैंने जो बंगाली पोस्ट लिखी है वो अमित मालवीय के खिलाफ कोई आरोप नहीं है और न ही उन्हें बदनाम करने का कोई मिशन है। मैं बस उन्हें हनी ट्रैप के बारे में सचेत करना चाहता था।'
मैं एक संघ स्वयं सेवक और पार्टी का कार्यकर्ता हूं-शांतनु सिन्हा
सिन्हा ने आगे कहा, "मैं, एक संघ स्वयं सेवक और पार्टी का कार्यकर्ता हूं और दो बार चुनाव लड़ चुका हूं, इसलिए मेरे लिए अपनी पार्टी और अपने नेताओं को बदनाम क्यों करूंगा, यह देश की सबसे बदसूरत, सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस द्वारा की गई पूरी तरह से गलत व्याख्या है...मैंने जो पोस्ट में कहा उसका बंगाली अर्थ किसी को समझ में नहीं आया, एक संवादहीनता थी...मैंने आज स्पष्टीकरण देते हुए एक पोस्ट किया और मुझे लगता है कि इससे सभी कानाफूसी खत्म हो जाएगी। अगर इसके बावजूद अमित मालवीय मेरे खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराते हैं तो मैं इसका जवाब दूंगा।'
अमित मालवीय की कांग्रेस ने की निंदा
इस मामले के सामने आते ही कांग्रेस बुरी तरह से भाजपा पर भड़क गई है। कांग्रेस ने अमित मालवीय को उनके पद से हटाने की मांग की है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 'जो लोग इस तरह के घृणित अपराध में शामिल हों उन्हें पद पर बन रहने का कोई हक नहीं है।'
"बिना शर्त माफ़ी" की मांग
आपको बता दें कि शांतनु सिन्हा की पोस्ट सामने आने के बाद अमित मालवीया ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा और उसमें "बिना शर्त माफ़ी" की मांग की है, उन्होंने सारे आरोपों को गलत, झूठा और बेबुनियाद बताया है।
क्या लिखा था शांतनु सिन्हा ने?
7 जून को शांतनु सिन्हा ने बांग्ला में एक फेसबुक पोस्ट लिखा था, जिसका अनुवाद ये है कि - 'क्या अमित मालवीय अब भी फाइव स्टार होटल में इस इंतजार मे बैठे हैं कि कब बंगाली लड़कियों की सप्लाई होगी? क्या बंगाल लीडरशिप में ये प्रतियोगिता खत्म हो गई है कि कौन कितनी लड़कियों की सप्लाई कर अध्यक्ष पद का हकदार बनेगा?'
कौन हैं शांतनु सिन्हा?
शांतनु सिन्हा खुद को संध का सदस्य बताते हैं, वो पेशे से हाईकोर्ट के वकील हैं और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा के भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications