VIDEO: गोवा में प्रियंका ने आदिवासी महिलाओं के साथ किया डांस, बीजेपी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में क्रैश हो गया था। जिसमें जनरल रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को दिल्ली कैंट में जनरल रावत और उनकी पत्नी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वैसे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सुबह ही जनरल रावत के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन कांग्रेस महासचिव गोवा में चुनावी यात्रा पर थीं। वहां के एक वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधा है।

Bipin Rawat

अपनी यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने दक्षिण गोवा के मोरपीरला गांव में आदिवासी महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे शेयर करते हुए बीजेपी आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा कि जब 26/11 का हमला हुआ था, तो राहुल गांधी सुबह तक पार्टी कर रहे थे। भाई की तरह प्रियंका वाड्रा ने गोवा में डांस किया, जबकि सीडीएस जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था और पूरा देश दुखी था। क्या इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है?

वहीं बीजेपी नेता और यूपी सीएम के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी ने यही वीडियो ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय क्षति पर जब पूरा देश गमजदा हो, दुखी हो, रो रहा हो, तभी गोवा से आ रही जश्न की ये तस्वीरें दिल को कचोटती हैं, देश और वीर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर शक पैदा करती हैं।

कांग्रेस के ट्वीट पर लोगों ने उठाए सवाल
सबसे पहले प्रियंका गांधी के डांस का वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था। जिसके बाद ही लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। अपर्णा नाम की एक यूजर ने लिखा कि जहां पूरा देश शोक और गम में है, मैडम का डांस दिख रहा है। आप लोग कैसे इनको टालरेट कर लेते हैं। वहीं दूसरे यूजर श्रीनारायण ने लिखा कि बहुत ही अजीब हैं प्रियंका जी। एक ओर समग्र देश सैनिकों की असमय मृत्यु का शोक मना रहा है और ये नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+