VIDEO: कर्नाटक में भाजपा की हार के सवाल से गुस्साए अमित मालवीय, राजदीप को कहा भला-बुरा
कर्नाटक में बीजेपी की हार से बौखलाए बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को टीवी पर बुरा-भला कहते दिखे।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है जिसमें कांग्रेस बंपर जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी इस चुनाव में बुरी तरह से हार गई है। कर्नाटक में हार के बीच बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय पत्रकार राजदीप सरदेसाई को बुरा-भला कहते दिखे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई को टीवी पर बुरा-भला कहते दिखे। वहीं दूसरी राजदीप उनकी अभद्रता पर मुस्कराते रहे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि, कर्नाटक में बीजेपी की हार के सवाल पर भड़के अमित मालवीय उलटे राजदीप पर बरस पड़े। अमित को कहते हुए सुना जा सकता है कि, कर्नाटक में हिजाब-हलाल जैसे मुद्दे आपके प्रोपगेंडा है। तुम अपनी तीसरी किताब पर फोकस करो। जिसका शीर्षक होगा बीजेपी 2024 जीतने वाली है।
अमित मालवीय की इन बातों को सुनकर राजदीप ने मुस्कराते हुए कहा कि, कम से कम आप मेरी किताब के ऑनएयर प्रमोट कर रहे हैं। अमित मालवीय आप इतने गुस्से में क्यों हैं। इस पर अमित मालवीय और गुस्सा गए।
गुस्से में उन्होंने आगे कहा कि, तुम (राजदीप) एक प्रोपगेंडिस्ट हो, तुम्हें रिटायर हो जाना चाहिए। तुम 58 साल हो गए हो, तुम्हें चले जाना चाहिए। मैं तुम्हे हर चुनाव में कहता हूं, लेकिन तुम मानने से मना कर देते हो। तुम सोनिया गांधी के सामने जाओ और राज्यसभी सीट के लिए मांग करो। जो तुम कांग्रेस के लिए सर्विस दे रहे हो।
इस पर पैनल में बैठी टीवी की अन्य एंकर अमित मालवीय को पर्सनल कमेंट ना करने के लिए कहती है। इतना सुनने के बाद भी राजदीप शांत दिखे। राजदीप ने कहा कि, तुम नीचे जाओ, मैं ऊपर चढ़ता हूँ। आप अटल और अडवाणी की पार्टी के हैं। व्यक्तिगत भड़ास के लिए इतना नीचे मत पार्टी को मत गिराईए। अटल बिहारी जी चुनाव हारने के बाद मुस्कराते रहते थे।
अमित मालवीय का ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक ओर लोग राजदीप की स्थिति संभालने को लिए तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर मालवीय को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
ट्विटर यूजर मृणाल पांडे ने ट्वीट कर लिखा कि, टेकन से बेचारों की वंदेभारत छूट गई ! वहीं एक अन्य यूजर्स @imMAK02 ने लिखा कि, निराश अमित मालवीय। वहीं कांग्रेस की नेता रागिनी नायक ने लिखा कि, मालवेयर बस अपनी घोर हताशा दिखा रहा है! कर्नाटक में इस हार से काफी झटका लगा है। सारा झूठ-प्रपंच-पाखंड निष्फल हो गया..बेचारा फड़फड़ाएगा नहीं तो क्या करेगा।












Click it and Unblock the Notifications