सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ अमित जोगी ने दर्ज कराई FIR,कहा-मां को लेकर की 'अश्लील टिप्पणी'

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने एक एफआईआर दर्ज करायी है। अमित जोगी ने आरोप लगाया है कि, भूपेश बघेल ने उनकी मां रेणुका जोगी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। इस पूरे प्रकरण के बाद राज्य का सियासी माहौल गर्मा गया है। बता दें कि, इससे पहले रविवार को अमित जोगी ने मुख्यमंत्री बघेल पर आरोप लगाया था कि दिल्ली में उन्होंने अडानी कंपनी के लोगों से मुलाकात की है और उन्हे कई खदानें बेच दी हैं।

 Amit Jogi has lodged an FIR against Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel

इन आरोपों को लेकर जब भूपेश बघेल से सवाल किए गए तो उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री से तो सब मिलने आते हैं। मुख्यमंत्री ने अमित पर पलटवार करते हुए यह पूछा है कि आपकी माता और विधायक डॉ. रेणु जोगी भी मिलकर गई हैं। उनसे भी बातचीत हुई है। अमित बताएं, उस बातचीत को सार्वजनिक करना है या नहीं। उनकी इस टिप्पणी को अमित जोगी ने अभद्र बताया है। जिसके बाद उन्होने भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

पत्रकारों से बात करते हुए अमित जोगी ने कहा कि, मुख्यमंत्री जी मेरे खिलाफ, मेरे पिता के खिलाफ औऱ मेरी पार्टी के विरुद्ध बातें करें। मैं सहन कर लूंगा, लेकिन मेरी मां जो छत्तीसगढ़ के इतिहास के सबसे वरिष्ठ विधायक हैं, चिकित्सक है, लेखिका हैं और समाजसेवक हैं। उनके लिए इस तरह की अमर्यादित और अश्लील टिप्पणी करना। एक पुत्र होने के नाते इस तरह की टिप्पणी मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं।

दरअसल रविवार को अमित जोगी ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मुख्मयंत्री भूपेश बघेल से बंद कमरे में अडानी समूह के लोग मिले। उनका यह आरोप भी है कि मुख्यमंत्री ने लौह अयस्क व कोयला खदानों के पांच बड़े सौदे किए। जोगी ने कहा कि उनकी पार्टी छत्तीसगढ़ को अडानीगढ़ नहीं बनने देगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरें तो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, लेकिन बंद कमरे की मुलाकात को सार्वजनिक नहीं किया। जोगी का आरोप है कि जिन पांच खदानों की सौदेबाजी हुई है, उससे छत्तीसगढ़ से प्रति वर्ष 170 मिलियन टन लौह अयस्क व कोयला प्रदेश से लूटकर अडानी समूह ले जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+