दिल्ली में झुलसाती गर्मी, मौसम विभाग ने 3 दिन का रेड अलर्ट जारी किया

चिलचिलाती धूप के बीच पारा लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि रविवार को दिल्ली में पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जोकि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था।

भीषण गर्मी के चलते लोगों दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए घर से बाहर निकलना दुसवार हो गया है। लोग चिलचिलाती धूप और लू से राहत का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दिल्लीवासियों को इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

heatwave

तीन दिन के लिए रेड अलर्ट जारी
आने वाले दिनों में भी दिल्लीवालों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों के लिए रेट अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली के मंगेशपुर इलाके में सर्वाधिक 48.3 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया था। जबकि नजफगढ़ में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एनसीआर में पारा सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतर इलाकों में लू चलने की वजह से लोगों के लिए दिक्कत काफी बढ़ गई है।

भीषण लू का कहर जारी रहेगा

मौसम विभाग की ओर से संभावना जाहिर की गई है कि दिल्ली और उत्तरभारत में 29 मई तक भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात में भी भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा।

सावधानी बरतें

मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा गया कि लोगों को इस गर्मी में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। 27 और 28 मई को राजस्थान के अधिकतम हिस्सों में, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना जाहिर की गई है।

राजस्थान में पारा 50 के पास पहुंचा

राजस्थान के फलोदी में रविवार को पारा 49.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में रात को भी पारा बढ़ा रहेगा और गर्मी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+