तलाक की अफवाहों के बीच सानिया मिर्जा ने इस इमोजी के साथ साझा की सोलो पिक, इंटरनेट यूजर्स लगा रहे अब ये अटकलें
तलाक की अफवाहों के बीच टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने सोलो तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक पार्क में पोज देती नजर आ रही हैं।
तलाक की अफवाहों के बीच टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने सोलो तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह एक पार्क में पोज देती नजर आ रही हैं। वह ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहने नजर आई हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने किसी भी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बजाय दिल और पेड़ इमोजी का इस्तेमाल किया है।

अफवाहों पर नहीं दिया बयान
पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद से 1.6 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस बीच इंटरनेट यूजर्स ने पोस्ट पर खूब टिप्पणी किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि सानिया और शोएब के तलाक की अफवाहें झूठी हैं। न तो सानिया और न ही शोएब ने तलाक की अफवाहों पर कोई बयान दिया है।

'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं'
बता दें कि भारतीय टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। जिसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया था। इंस्टाग्राम स्टोरी में टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में एक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा था कि टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए।

2010 में दोनों ने की थी शादी
एक हफ्ता पहले सानिया ने अपने बेटे इजहान मिर्जा मलिक के साथ भी एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि "वे क्षण जो मुझे सबसे कठिन दिनों से गुजरते हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अप्रैल 2010 में शादी की थी। उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपने बेटे इजहान को जन्म दिया था।

तलाक की खबरों से पटा पड़ा है पाकिस्तानी मीडिया
वहीं, बता दें कि भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी टूट गई है...., वो दोनों अलग हो गए हैं.., दोनों के रास्ते जुदा हो गए हैं.. कुछ इस तरह की खबरों से पाकिस्तानी मीडिया पटा पड़ा है। मीडिया रिपोर्टस कह रही है कि इस कपल के एक बेहद करीबी मित्र ने दावा किया है कि दोनों का तलाक हो गया है और दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं लेकिन बच्चे इजहान की परवरिश दोनों ने साथ में मिलकर करने का फैसला किया है।

दुबई में है सानिया
फिलहाल चार साल का इजहान सानिया मिर्जा के साथ ही है और सानिया इस वक्त दुबई में हैं, जबकि शोएब एक टी20 विश्वकप प्रोग्राम की वजह से पाकिस्तान में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सानिया और शोएब के तलाक की वजह अभिनेत्री आयशा उमर हैं, जिनके साथ शोएब के अफेयर की खबरों ने पाकिस्तानी गलियों को गुलजार किया हुआ है।
यह भी पढ़ें- Sania Mirza & Shoaib Malik: कौन हैं आयशा उमर? क्या वो हैं शोएब- सानिया के तलाक की वजह?












Click it and Unblock the Notifications