बिहार में BJP नेताओं पर हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा, डिप्टी CM समेत 10 नेताओं को Y श्रेणी सिक्योरिटी
नई दिल्ली, 18 जून। सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध के बीच एक दिन पहले भाजपा नेताओं पर हमले को केंद्र ने गंभीरता से लिया है। बिहार में उपमुख्यमंत्री और विधायकों समेत कुल 10 भाजपा नेताओं को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। शुक्रवार को गृहमंत्रालय के आदेश के बाद सीआरपीएफ ने जिम्मेदारी संभाल ली है।

सेना में नई भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर देश के कई राज्यों में युवाओं ने जमकर विरोध किया। इस बिरोध का सबसे अधिक असर बिहार में देखने को मिला। बिहार के कई जिलों में युवाओं ने जमकर बवाल काटा। यहां कई ट्रेनों और बसों को आग के हवाले कर दिया गया। गुस्साएं युवाओं की भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के नेताओं के घर और पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ की।
Recommended Video
बीजेपी नेताओं के घरों पर हमले के बाद बिहार में सियासत गरमा गई। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन के इशारे पर लोगों को निशाना बनाना गलत है। वहीं जदयू की ओर से कहा गया कि अग्निपथ योजना पर युवाओं के संदेह को दूर करने के बजाय बीजेपी बिहार में प्रशासन पर दोष मढ़ रही है।
वहीं अग्निपथ पर युवाओं के विरोध के बीच भाजपा नेताओं पर हमले को देखते हुए केंद्र ने बिहार में उपमुख्यमंत्री और विधायकों सहित बिहार में 10 भाजपा नेताओं को सीआरपीएफ द्वारा 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा देने की अनुमति दी है। शुक्रवार को गृह मंत्रालय से बिहार के बीजेपी नेताओं की सुरक्षा संबंधी आदेश मिलने के बाद सीआरपीएफ ने तत्काल प्रभाव से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।












Click it and Unblock the Notifications