Amarnath Yatra 2022: पवित्र गुफा के यात्रियों को निराशा, भारी भूस्खलन बना रोड़ा, यात्रा फिर स्थगित
नई दिल्ली, 29 जुलाई। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के बीच यात्रियों को निराश होना पड़ा। रामबन में भारी भूस्खलन के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है। वहीं भारी बारिश की वजह से पवित्र गुफा अमरनाथ की ओर रवाना होने यात्रियों के जत्थे को रोक दिया गया है। मौसम साफ होने की प्रतीक्षा की जा रही है। खतरे को देखते हुए अब यात्रियों से बेस कैंप वापस लौटने को कहा गया है।
Recommended Video

भारी बारिश ने जम्मू कश्मीर में मचाई तबाही
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के बीच चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में डीसी जम्मू ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों तटीय इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। चिनाब के आसपास रिहायशी इलाकों में रहने वालों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर आवागमन ठप
मध्य कश्मीर के जिला गांदरबल के कुल्लन गुंड इलाके में बारिश दर्ज की गई। इस बीच श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसके बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद करना पड़ा। हालांकि कुल्लन लिंक रोड से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया।

अमरनाथ यात्रा स्थगित
जम्मू-कश्मीर में रामबन के पास पंथ्याल इलाके में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। जिसके कारण लंबे समय तक अमरनाथ यात्रा बाधित रही। इलाके में भारी भूस्खलन के खतरे को देखते हुए अब अमरनाथ यात्रा अस्थाई तौर पर स्थगित कर दी गई है। यात्रियों को बेस कैंप वापस लौटने को कहा गया है।

11 अगस्त को समाप्त होनी है अमरनाथ यात्रा
अधिकारियों के मुताबिक इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक कुल 36 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। पवित्र गुफा की यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर समाप्त होगी। इस बीच बारिश के वजह से यात्रियों की परेशानी की सामना करना पड़ रहा है।

मौसम ठीक होने फिर से शुरू होगी यात्रा
अधिकारियों ने कहा है कि बीते दो दिनों में अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है। जिसके चलते मार्ग भी अवरुद्ध हुए। वहीं खतरे को देखते हुए यात्रियों को बेस कैंप में भेजा गया।

2.30 लाख से अधिक यात्री कर चुके हैं पवित्र गुफा के दर्श
अमरनाथ यात्रा के दौरान मौसम की खराबी के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई हैं। अब तक कुल 1,37,774 तीर्थ यात्री 29 जून से भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। वहां आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2.30 लाख से अधिक यात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications