Mansoon Session: सदन में भारी हंगामे पर बोले हरभजन सिंह, मेरे लिए यह समझ से परे की बात है..
Mansoon Session: संसद का मानसून सत्र चल रहा है और विपक्ष सरकार पर काफी हमलावर है। भारी हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई नहीं चल पा रही है, जिसकी वजह से सदन में कोई चर्चा भी नहीं हो पा रही है। दोनों ही सदन में कई बिल लंबित पड़े हैं और इसपर चर्चा नहीं हो पा रही है।
इस बीच क्रिकेट की पिच छोड़ राजनीति में हाथ आजमा रहे हरभजन सिंह ने सदन के भीतर क्या हो रहा है इसकी जानकारी दी है। बता दें कि हरभजन सिंह आम आदमी पार्टी के कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। वह मानसून सत्र में हिस्सा ले रहे हैं।

हरभजन ने कहा कि जिस तरह से सदन के भीतर भारी हंगामा हो रहा है, वह मेरे समझ से परे हैं, जहां चर्चा होनी चाहिए वहां, अगर हंगामा होगा तो फिर कैसे काम चलेगा।
Recommended Video
हरभजन सिंह ने कहा कि सदन के भीतर काफी नारेबाजी हुई है, सब लोग का ले कपड़े पहनकर आए थे सब लोग। इस नारेबाजी के चलते संसद चला नहीं है, ऐसे में जबतक संसद चलती नहीं, चर्चा नहीं होती तो कैसे चीजें आगे बढ़ेंगी।
मैं तो अभी बहुत युवा हूं, नया हूं, मेरे लिए यह समझ से परे की बात है, जहां यह जगह चर्चा के लिए बनी है, वहां संसद ना चले तो यह बड़े ही आश्चर्य की बात है। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि संसदीय परंपरा के तहत अविश्वास प्रस्ताव अगर सदन में मंजूर हो जाता है तो सरकार कोई विधेयक या बिल नहीं ला सकती है।
जबतक इसपर चर्चा नहीं हो जाती है इसपर चर्चा नहीं हो सकती है। लेकिन बावजूद इसके लोकसभा में बिल पारित किए जा रहे हैं। यह दुखद है। मेरी स्पीकर महोदय से अपील है कि जबतक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग नहीं हो जाती है वह किसी बिल को पेश ना होने दें।
बता दें कि मणिपुर हिंसा के मामले पर विपक्ष लगातार पीएम मोदी के बयान पर अड़ा हुआ है। लोकसभा की कार्रवाई शुरू होते ही सदन में भारी हंगामा होने लगा। जिसकी वजह से लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला को सदन की कार्रवाई 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications