मीडिया के सवालों को दरकिनार कर आयुर्वेद सेंटर में शशि थरूर

त्रिशूर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय तरीके से मौत के बाद शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस ने सुनंदा की मौत को हत्या करार देते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इन सब के बीच थरूर केरल के त्रिशूर जिले में एक सेंटर में बढ़ती उम्र का असर कम करने के लिए आयुर्वेदिक विधि से उपचार करा रहे हैं।

shashi tharoor

पेरुम्बइल आयुर्वेद मन (आयुर्वेद सेंटर) के मालिक सजीव कुरूप ने बताया कि थरूर अपनी किताब पूरी करने में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह कंधे में जकड़न और खिंचाव जैसी तकलीफों के उपचार के लिए 14 दिनों से यहां उपचार करा रहे हैं।

सजीव ने बताया कि वह सितंबर में यहां एक सप्ताह के लिए आए थे और उस समय उन्हें 14-दिनी इन-हाउस थैरेपी कराने के लिए कहा गया था। उनकी 14-दिवसीय थैरेपी 26 दिसंबर से शुरू हुई थी। कुरूप ने कहा कि तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर का उपचार शुक्रवार को खत्म होगा और वह शाम तक उपचार सेंटर से बाहर आ जाएंगे।

दिल्ली पुलिस ने थरूर को पत्नी की कथित हत्या की जांच में शामिल होने के लिए कहा है। बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी ने घोषणा की थी कि सुनंदा की मौत से संबंधित मामले की जांच नए सिरे से कराने के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+