'अच्छा हो या बुरा, हमेशा साथ हूं...', शिल्पा शेट्टी को मिला बहन शमिता और इस बड़े एक्टर का सपोर्ट
'अच्छा हो या बुरा, हमेशा साथ हूं...', शिल्पा शेट्टी को मिला बहन शमिता और इस बड़े एक्टर का सपोर्ट
मुंबई, 03 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर सोमवार को पहली बार अधिकारिक बयान जारी किया है। शिल्पा ने अपने पोस्ट में सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार को लेकर किए जा रहे ट्रोलिंग से लेकर मीडिया संस्थानों को झूठी बातों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। शिल्पा के इस पोस्ट के बाद उन्हें बहन शमिता शेट्टी का सपोर्ट मिला है। वहीं अभिनेता आर माधवन ने भी शिल्पा का साथ दिया है। वहीं सिंगर मीका सिंह ने भी शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट किया है। पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं।

बहन शमिता बोलीं- 'अच्छा हो या बुरा, हमेशा साथ हूं...'
शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर बहन शमिता शेट्टी ने सपोर्ट करते हुए कमेंट लिखा, ''आई लव यू मुंकी और मैं आपके साथ हमेशा रहूंगी। अच्छा हो या बुरा हर वक्त मैं आपका साथ दूंगी।''
शमिता शेट्टी ने पहले भी बहन शिल्पा शेट्टी का खुलकर समर्थन कर चुकी हैं। शिल्पा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हंगाम-2 को लेकर भी शमिता ने कहा था कि जो कुछ भी हो रहा है उसकी वजह से फिल्म को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

आर माधवन ने कहा-शिल्पा आप सबसे मजबूत लोगों में हैं
शिल्पा शेट्टी को अब धीरे-धीरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। आर माधवन ने शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "आप (शिल्पा) सबसे मजबूत लोगों में से एक हैं जिन्हें मैं जानता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस चुनौती को भी शान और गरिमा के साथ पार कर लेंगी। हमारी प्रार्थना हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ है।"

सिंगर मीका सिंह ने भी किया शिल्पा का सपोर्ट
सिंगर मीका सिंह ने भी शिल्पा का साथ दिया है। हालांकि उन्होंने शिल्पा के पोस्ट पर कमेंट कर कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन शिल्पा की बात को सही ठहराने के लिए उन्होंने हैंडरेज वाली इमोजी शेयर की है।
शिल्पा के सपोर्ट में सबसे पहले बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने कई ट्वीट किए थे। शिल्पा को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी हंसत मेहता ने खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं बॉलीवुड की चुप्पी पर भी हंसत मेहता ने सवाल उठाए थे। वहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी शिल्पा को स्पोर्ट किया था।

शिल्पा ने कहा- 'मेरा स्टैंड ये है कि मैंने कोई टिप्पणी नहीं की'
शिल्पा शेट्टी ने 02 अगस्त 2021 को अपने सोशल मीडिया पर पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर पहली बार अधिकारिक बयान साझा किया। शिल्पा शेट्टी ने अपने बयान में कहा, ''हां, पिछले कुछ दिन हर तरह से मुश्किल भरे हुए रहे हैं। कई तरह की अफवाहें और आरोप लगे हैं। मीडिया और शुभचिंतकों द्वारा मुझ पर बहुत सारे अनुचित आरोप लगाए गए हैं। कई बार ट्रोल और प्रश्न किए गए हैं... न केवल मुझे बल्कि मेरे परिवार को भी। मेरा स्टैंड ये है कि मैंने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। और मैं इस मामले में आगे भी चुप्पी साधे रहने वाली हूं। तो मेरे नाम पर झूठी बातें ना बनाएं।''

शिल्पा बोली- 'मैं चुप रहूंगी, बस मेरे बच्चों का ख्याल कीजिए'
शिल्पा शेट्टी ने कहा, ''एक सेलिब्रिटी के तौर पर मेरी यही फिलॉसफी है कि 'कभी शिकायत मत करो और कभी कोई सफाई मत दो।' मैं बस यही कहूंगी कि अभी इस मामले की जांच चल रही है और मुझे मुंबई पुलिस और भारत के न्यायालय पर पूरा भरोसा है। एक परिवार के तौर पर हम कानूनी मदद ले रहे हैं। लेकिन तब तक मैं आप लोगों से यही गुजारिश कर रही हूं खासकर एक मां के तौर पर, कि हमारे बच्चों के खातिर हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए। साथ ही मैं ये भी अपील करती हूं कि आधी-अधूरी जानकारी पर बिना सच जाने कमेंट करना बंद करें।''
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications