मणिपुर में बवाल के बीच कुर्सी पर बने रहेंगे सीएम एन बीरेन सिंह, नहीं जाएगा पद

मणिपुर में जारी हिंसा और और महिलाओं को नग्न कर उनका परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग उठ रही है। कांग्रेस सहित कई दलों और सोशल मीडिया पर लोगों ने एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके अनुसार एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के बदलाव पर कोई चर्चा नहीं हो रही है, फिलहाल प्राथमिकता प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाने की है। सूत्रों का कहना है मणिपुर में हालात नियंत्रण में हैं। गृहमंत्री ने कूकी समुदाय के लोगों से बात की है। उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द कार्रवाई होगी। केंद्र लगातार राज्य के संपर्क में है।

n biren singh

बता दें कि 4 मई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि दो महिलाओं को नग्न करके उन्हें सड़क पर परेड कराई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार इन महिलाओं के साथ गैंगरेप भी किया गया था।

इस माले में 70 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ। लेकिन बुधवार को वीडियो सामने आने के बाद देशभर में इसको लेकर निंदा हो रही है, इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वीडियो के सामने आने के बाद गुरुवार की सुबह मणिपुर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का खुद से संज्ञान लिया। कोर्ट ने सरकार से इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो हम जरूर करेंगे।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम इस वीडियो के देखकर बहुत ज्यादा विचलित हैं। हम इसको लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हैं। समय आ गया है कि सरकार कार्रवाई करे। इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि यह शर्मनाक घटना है, जो भी इसके पीछे हैं उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। जो मणिपुर की बेटियों के साथ हुआ है उसे माफ नहीं किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+