Coronavirus: अर्धसैनिक बलों में 10 दिनों में 5 गुना बढ़ा संक्रमण का मामला
नई दिल्ली। केंद्रीय अर्धसैनिक बल जिसमें सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एनडीआरएफ शामिल हैं भी कोरोना की मार से अछूते नहीं हैं। इनकी हालत और बुरी है। संक्रमण की संख्या 10 दिनों में पांच गुनी हो गई है। 5 अप्रैल तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में वायरस से संक्रमित जवानों की संख्या 522 थी जो अब 2,915 हो गई है। इसके अलवा पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव पाए गए जवानों की कुल सख्ंया में पांच गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। 5 अप्रैल को टेस्ट किए जवानों में 57 जवान पॉजिटिव पाए गए थे जो 10 दिनों में बढ़कर 301 हो गया था।

Recommended Video
आंकड़ों के अनुसार, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल ने कोरोना मामलों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि देखी है। 5 अप्रैल को केवल 20 मामले सामने आए थे जो 15 अप्रैल को 117 मामलों में देखा गया था। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,850 है जो 10 दिन पहले 166 थी। जो अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रति दिन चार से पांच मामलों में देखा गया था, बड़े पैमाने पर स्पाइक देखा गया है। 5 अप्रैल को, वायरस के लिए 97 जवानों का परीक्षण किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications