विवादों के बीच ही आज शाम भारत आएंगे श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे

नई दिल्‍ली। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघ आज तीन दिनों की भारत यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचेंगे। विक्रमसिंघ का यह भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि श्रीलंका के राष्‍ट्रपति मैत्रीपला सिरीसेना ने भारतीय इंटेलीजेंस एजेंसी रॉ पर उनकी हत्‍या की साजिश का आरोप लगाया है। हालांकि सिरीसेना ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया और इन्‍हे मनगढ़ंत करार दिया है।

ranil-wickremesinghe.jpg

शनिवार को होगी पीएम मोदी से मुलाकात

विक्रमसिंघे गुरुवार शाम को दिल्‍ली पहुंचेंगे और शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति सिरीसेना ने पीएम मोदी को बुधवार को फोन किया था। अपनी फोन कॉल में उन्‍होंने विवादित मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है। भारत सरकार की ओर से इस पर एक बयान जारी किया गया था। इस बयान में कहा गया था, 'सिरीसेना ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि रॉ की ओर से उन्‍हें और पूर्व रक्षा सचिव की हत्‍या की साजिश की जा रही है।' बयान में आगे कहा गया कि राष्‍ट्रपति सिरीसेना ने प्रधानमंत्री को इस बात की जानकारी दी कि इन रिपोर्ट्स को श्रीलंका में सार्वजनिक तौर पर खारिज करने के लिए उन्‍होंने क्‍या-क्‍या किया है। इसके अलावा सिरिसेना ने कोलंबों में बुधवार को भारत के उच्चायुक्‍त से भी मुलाकात की थी।

गृहमंत्री और विदेश मंत्री से भी होगी मीटिंग

सरकार की ओर से बताया गया कि पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्‍ट्रपति की ओर से रिपोर्ट्स का खंडन करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। पीएम मोदी और विक्रमसिंघे भारत की मदद से श्रीलंका के जाफना में जारी एक हाउसिंग प्रोजेक्‍ट्स की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा दोनों की मुलाकातों में तमिल नागरिकों को उनके प्रभुत्‍व वाले इलाकों में पहचान देने और सत्‍ता हस्‍तांतरण पर भी बातचीत होगी। विक्रमसिंघ के इस दौरे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज भी उनसे मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+