फेसबुक बेटे की शादी में दुल्हन को हल्दी लगाने गोरखपुर आई 'अमरिकन मम्मी'
गोरखपुर। फेसबुक पर विदेशी लड़की से देशी लड़के का प्यार और फिर शादी के लिए लड़की द्वारा सात समंदर पार कर आने की कहानी तो आपने खूब पढ़ी और सुनी है। लेकिन आपने कभी ये सुना है कि फेसबुक पर एक लड़के को लॉस एंजिलिस की रहने वाली महिला ने अपना बेटा माना और उसकी शादी में शामिल होने के लिए भारत आ गई। जी हां जानकारी के मुताबिक चार साल पहले यूपी के पिपराइच के रहने वाले कृष्ण मोहन त्रिपाठी की मुलाकात फेसबुक पर लॉस एंजिलिस की रहने वाली डेब मिलर से हुई थी।

डेब के पति एयरो स्पेस इंजीनियर थे। डेब का अमेरिका में सर्जिकल इन्स्ट्रूमेंट्स का बिजनेस है। चैंटिंग के दौरान डेब ने बताया कि उनकी बच्चे नहीं है। उन्होंने कृष्ण से पूछा कि क्या वे उनके बेटे बनेंगे? बस उसी दिन से दोनों के बीच मां-बेटे का रिश्ता बन गया। 29 जनवरी को कृष्ण की गोरखपुर में शादी थी। अपनी अमेरिकन मां को फेसबुक पर शादी में आने का इनविटेशन दिया। 25 जनवरी को ही डेब गोरखपुर पहुंच गईं। उन्होंने कृष्ण की वाइफ को गिफ्ट में 125 साल पुरानी रिंग दी।
डेब ने कृष्ण की शादी में साड़ी पहनी थी। डेब ने कहा 'रिश्ते तो भगवान बनाते हैं। फेसबुक पर कृष्ण के साथ कुछ ऐसा ही रिलेशन जुड़ गया।' डेब ने कहा कि फेसबुक लोगों को मिलाने का बेहतरीन प्लेटफार्म है। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। सभी लोगों से मुझे खूब प्यार मिला।












Click it and Unblock the Notifications