इंडियन मिलिट्री को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका करेगा मदद, ये फाइटर जेट भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने बुधवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात। टिलरसन ने विदेश मंत्री से कहा कि यूएस भारत को हाई टेक्नोलॉजी वाले हथियार उपलब्ध कराएगा, जिसमें F-16 और F-18 जैसे फाइयर जेट भी शामिल है। दक्षिण एशियाई दौरे पर आए टिलरसन ने सुषमा स्वराज से मुलाकात कर कहा कि भारत की सैन्य शक्ति को मजबूत बनाने के लिए यूएस पूरा सहयोग करेगा।

इंडियन मिलिट्री को मजबूत बनाने के लिए अमेरिका करेगा मदद

टिलरसन और सुषमा स्वराज की बीच हुई बातचीत में भारत-यूएस के रिश्तों को लेकर कई मुद्दों पर बाचतीत हुई। टिलरसन ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ता एक 'सुपर पावर' और इसकी मिलिट्री को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए यूएस मदद करेगा। प्रेस कांफ्रेंस में टिलरसन ने कहा, 'अमेरिका प्रमुख शक्ति के रूप में भारत के उभरने का समर्थन करता है और क्षेत्र में सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भारतीय क्षमता में योगदान जारी रखेगा।'

बतौर विदेश मंत्री पहली बार भारत आए रेक्स टिलरसन ने कहा कि हम भारत के सैन्य आधुनिकीकरण के लिए बेहतरीन डिफेंस टेक्नोलॉजी मुहैया कराने को इच्छुक हैं। इनमें F-16 और F-18 जैसे फाइटर जेट के लिए अमेरिकी उद्योग की महत्वाकांक्षी पेशकश शामिल है। टिलरसन ने कहा कि आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इन चरमपंथी तत्वों का पनाहगाह बनने वाले देशों को बर्दाश्त नीं किया जाए। अफगानिस्तान मुद्दे पर टिलरसन ने भारत के सहयोग की बात करते हुए कहा कि अमेरिका इसको तहेदिल से मानता है।

सुषमा स्वराज और टिलरसन की बीच हुई बातचीत में दोनों देशों ने आतंकवाद से लड़ने, द्वीपक्षीय सहयोग औऱ सुरक्षा संबधों को बढावा देने के लिए चर्चा की। भारत को आधुनिक डिफेंस प्लेटफॉर्म देने की बात को लेकर सुषमा स्वराज ने यूएस एडमिनिस्ट्रेशन की तारीफ की। सुषमा स्वराज ने अगले साल होने वाली भारत और अमेरिका के बीच टू-प्लस-टू वार्ता का भी जिक्र किया।

पिछले एक माह में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से टिलरसन दूसरे प्रतिनिधि के रूप में भारत आए हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने नई दिल्ली की यात्रा की थी। मैटिस ने भारत दौरे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+