यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका करेगा बड़ा ऐलान, दे सकता है 3 अरब डॉलर का सैन्य सहायता पैकेज
नई दिल्ली, 25 अगस्त। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के दौरान अमेरिकी यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य पैकेज देने की घोषणा कर सकता है। बाइडेन प्रशासन इस सैन्य पैकेज की घोषणा यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संभव है। ये तीन अरब डॉलर का हथियार सहायता पैकेज होगा। पिछले छह महीने में अमेरिका की ओर यूक्रेन को मिलने वाल ये सबसे बड़ा हथियार सहायता पैकेज होगा। बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

यूएस करेगा 3 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता
यूक्रेन दिए जाने वाले नए सैन्य सहायता पैकेज कि घोषणा बुधवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किए जाने की संभावना है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बाइडेन प्रशासन के बुधवार को यूक्रेनी बलों को प्रशिक्षित करने और आने वाले वर्षों के लिए लड़ने के लिए लगभग 3 बिलियन अमेरिकी डालर की अतिरिक्त सहायता की घोषणा करने की उम्मीद है।
सैन्य पैकेज में ये हथियार होंगे शामिल
अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि पैकेज तीन प्रकार के ड्रोन और अन्य हथियारों, गोला-बारूद और उपकरणों के अनुबंध पर सहायता देगा। इसमें छोटे, हाथ से लॉन्च किए गए प्यूमा ड्रोन, ईगल निगरानी ड्रोन समेत ब्रिटिश वैम्पायर ड्रोन सिस्टम के लिए शामिल होगा, जिसे जहाज से लॉन्च किया जा सकता है।
यूक्रेन को 6 महीने में दूसरा बड़ा सैन्य पैकेज
अमेरिका अगर यूक्रेन के लिए इस सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा करता है तो ये छह महीने में सबसे बड़ा हथियार सहायता पैकेज होगा। खास बात ये है कि नए पैकेज की घोषणा बुधवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किए जाने की संभावना है। नए सहायता पैकेज के लिए अमेरिका 'यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल' के तहत फंड का उपयोग करेगा।
कुछ दिन पहले ही अमेरिका ने यूक्रेन को एक अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की थी। जो कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की ओर से यूक्रेन के सशस्त्र बलों को के लिए की जाने वाली सबसे बड़ी सैन्य आपूर्ति है। जिसमें रॉकेट, गोलाबारूद और अन्य हथियारों की आपूर्ति शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications