कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से अब तक 81 की मौत, हजारों लापता
लॉस एंजेलिस। उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल भयंकर आग की चपेट में है, जिसमें अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले दो सप्ताह कैलिफोर्निया राज्य के जंगलों में आग लगी हुई है, जिस पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। राज्य के इतिहास की यह अब तक की सबसे घातक और विनाशकारी आग बताई जा रही है, जिसने हजारों लोगों को बेघर कर दिया है और कई इमारतें जल कर राख हो गई है। करीब 900 लोग लापता बताये जा रहे हैं।

कैलिफोर्निया के उत्तरी क्षेत्र में दो सप्ताह पहले आग लगी थी, जो अब विक्राल रूप ले चुकी है। वहीं, दक्षिण कैलिफोर्निया के मालिबू प्रांत भी भीषण आग की चपेट में आने से तीन अन्य लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी इलाकों में लगी आग से करीब एक लाख 52 हजार एकड़ जमीन चपेट में आ गई है और 12,600 मकान नष्ट हो गये हैं।
कैलिफोर्निया के उत्तरी प्रांत में 1,52,000 एकड़ जमीन जलकर राख हो चुकी है और 12,600 से अधिक घरों को नष्ट हो गए हैं। 8 नवंबर को सबसे कैलिफोर्निया में आग लगी थी। प्रशासन कृत्रिम बारिश के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की लगा हुआ है, लेकिन तेज हवाओं और धुएं की वजह से हर कोशिश नाकाम दिख रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस आग से प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। फिलहाल हजारों लोगों ने शेल्टर होम में शरण ले रखी है। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए अभी एक सप्ताह का वक्त लग सकता है।
ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणी पर आया पाकिस्तान को गुस्सा, भेजा राजदूत को बुलावा












Click it and Unblock the Notifications