अंबिका सोनी-शैलजा का हो सकता है अजीत सिंह वाला हश्र
नई दिल्ली( विवेक शुक्ला) लंबे समय से सत्ता की मलाई खा रही कांग्रेस नेता अंबिका सोनी और शैलजा को सरकारी बंगलों को छोड़ना होगा। उन्हें अपने बंगलों को खाली करने के नोटिस मिल गए हैं। अंबिका सोनी 22 अकबर रोड पर और शैलजा 7 मोतीलाल नेहरु मार्ग पर रहती हैं।
सबसे बड़ा बंगला
अंबिका सोनी के बंगले के बारे में कहा जाता है कि लुटियन जोन में इतना बड़ा दूसरा कोई बंगला नहीं है। ये करीब साढ़े तीन एकड़ में फैला है। हर लिहाज से बेजोड़ है।
शैलजा का भी भव्य बंगला
शैलजा का भी बंगला भव्य है। हरियाणा से राज्य सभा सांसद शैलजा और सोनी के बंगले 8-8 बैड रूम वाले हैं। इन्हें खाली करने के आदेश शहरी विकास मंत्रालय ने इसी लिए दिए क्योंकि अब नियमों के तहत किसी सांसद को 8 बैडरूम का बंगला नहीं मिल सकता।
चुनौती दे रही हैं
हालांकि सोनी और शैलजा सरकार के फैसले को चुनौती दे रही है। ये दोनों कह रही है कि वे अपने बंगलों को खाली नहीं करेंगी। जानकारों का कहना है कि इन दोनों को आगामी 12 जून तक बंगले खाली करने होंगे। अगर इन्होंने बंगले खाली करने में आनाकानी की तो इनका हश्र अजीत सिंह वाला ही होगा। उन्हें अपने सरकारी बंगले से निकाला गया था।
गिरिराज सिंह का बंगला
इस बीच,लोधी एस्टेट स्थित अमर सिंह के बंगले को मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह को दिया गया। इसमें तमाम दूसरी सुविधाएं भी हैं जैसे जुकाजी और पर्याप्त कार पार्किंग।













Click it and Unblock the Notifications