इस नेता की मानें तो राहुल जल्द बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष

बीते ही दिनों खबर थी कि इस साल राहुल गांधी इस बार कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे लेकिन पार्टी नेताओं के सुर कुछ और ही कह रहे हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जल्द ही प्रमोशन हो सकता है। पंजाब से राज्यसभा सांसद और पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा कि हम ये जानतेहैं कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले हैं लेकिन मैं अभी आपको आगे की जानकारी नहीं दे सकती।

rahul

बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि इस साल भी कांग्रेस में चुनाव नहीं होगा और अध्यक्ष सोनिया ही बनी रहेंगी और राहुल का प्रमोशन रुक गया है।

तब से हो रही है मांग

गौरतलब है कि लंबे समय से कांग्रेस में राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग हो रही है लेकिन विधानसभा चुनावों में लगातार हो रही हार के कारण उन्हें पार्टी अभी पद देने से बच रही है।

हाल ही में पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने भी प्रेस वार्ता में कहा था कि सोनिया गांधी संगठन को समझती थीं, भले निर्णय कुछ भी लेती हों लेकिन राहुल गांधी के समय में यह भी नहीं हो पा रहा है।

2014 में आम चुनाव हारने के बाद जब राहुल लंबी छुट्टी पर गए थे, तो कहा गया था कि वो विपश्यना पर गए हैं और जब वो वहां से लौटेंगे अध्यक्ष बना दिए जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+