अंबेडकर यूनिवर्सिटी 2017: एयूडी ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज ने अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए अपनी पहली कट ऑफ जारी कर दी है। और इसके साथ ही 2017 का एडमिशन प्रोसेस भी अब शुरु हो गया है। एडमिशन या अंबेडकर कॉलेज से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप aud.ac.in. पर जा सकते हैं।

अंबेडकर यूनिवर्सिटी ने दो कट-ऑफ लिस्ट जारी की है जो एक एनसीटी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) और दूसरी नॉन एनसीटी कैंडिडेट के लिए है। आपको बता दें कि 85 प्रतिशत सीटें एनसीटी के लिए रिजर्व है।
यूनिवर्सिटी ने एनसीटी कैंडिडेट के लिए साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की अलग-अलग कट-ऑफ लिस्ट जारी की है। जोकि 88.75 प्रतिशत से 93.75 प्रतिशत के बीच है। जबकि इकोनॉमिक्स की 88 प्रतिशत और मैथमैटिक्स की 93 प्रतिशत कट-ऑफ रखी गई है।
वहीं दिल्ली स्टूडेंट्स के बीए ऑनर्स ( इकोनॉमिक्स) सब्जेक्ट के लिए कट-ऑफ 93 प्रतिशत और दिल्ली से बाहर वालों के लिए यह कट-ऑफ 97.35 रखी गई है। साथ ही एनसीटी स्टूडेंट्स जो हिस्ट्री, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी में दाखिला लेने चाहते हैं उनके लिए पहली लिस्ट में 93.5 प्रतिशत, 93.25 प्रतिशत, और 93.5 प्रतिशत तक कट-ऑफ रखी गई है।
इस यूनिवर्सिटी की सैकेंड कट-ऑफ 10 जुलाई, थर्ड कट-ऑफ 14 जुलाई और फोर्थ कट-ऑफ लिस्ट 18 जुलाई, 2017 को जारी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट (aud.ac.in.) पर जाकर संपर्क कर सकते हैं। कक्षाएं 1 अगस्त से शुरु होगी।












Click it and Unblock the Notifications