भारत का गलत झंडा बेचने की वजह से फिर विवादों में अमेजन वेबसाइट
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पाया कि अमेजन कनाडा भारत का एक नक्शा बिक रहा है, ये नक्शा भारत सरकार के आधिकारिक नक्शे से बिल्कुल अलग है।
नई दिल्ली। अमेजन कनाडा एक बार फिर से मुश्किल में है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने पाया कि इस ऑनलाइन साइट पर भारत का गलत नक्शा बिकता पाया गया।

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर उठाया मुद्दा
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पाया कि अमेजन कनाडा भारत का एक नक्शा बिक रहा है, ये नक्शा भारत सरकार के आधिकारिक नक्शे से बिल्कुल अलग है। बग्गा ने ट्विटर पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने इस मामले से जुड़े वाइनिल वॉल स्टिकर मैप को सामने रखा, जिसमें कई हिस्से पाकिस्तान और चीन में दिखाए गए थे। उन्होंने तुरंत ही इस नक्शे को वेबसाइट से हटाने की मांग की है। बग्गा ने ट्वीट में कहा कि Amazon.ca गलत भारतीय नक्शा अपनी साइट पर बेंच रहा है। ये स्वीकार योग्य नहीं है। इसे तुरंत ही अपनी वेबसाइट से हटाइये और इसकी बिक्री तुरंत रोकी जाए। बताया जा रहा है कि इसकी बिक्री अज्ञात विक्रेता के जरिए वेबसाइट पर की जा रही थी। इसके विक्रेता का नाम 'DIYthinker' है और भारतीय नक्शे का वाइनिल वाल स्टिकर 25.35 कनाडियन डॉलर में में बेंचा जा रहा था।
ड्राफ्ट के मुताबिक ये सभी के लिए अनिवार्य है कि सरकारी अथॉरिटी के आदेश के बिना भारतीय भौगोलिक सूचना से जुड़ा कोई भी दस्तावेज प्रकाशित करना, बेचना गलता है। इस मामले में नियम का पालन नहीं करने पर सात साल के जेल और एक करोड़ से 100 करोड़ रुपये का जुर्माना हो सकता है। ये कोई पहली बार नहीं है जब कंपनी इस तरह के विवाद में फंसी हो। इसी साल जनवरी में अमेजन ने भारतीय तिरंगे वाले डोरमैट को कनाडियाई वेबसाइट पर बेचने को लेकर माफी मांग चुका है, साथ ही इस प्रोडक्ट को साइट से हटा दिया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications