भारत में दो अरब डॉलर और निवेश करेगी अमेजन

गौरतलब है कि ऑनलाइन रिटेल कंपनी फिल्पकार्ट ने घोषणा की है कि उसने कई निवेशकों से हाल ही में एक अरब डॉलर जुटाए हैं। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने एक अरब डॉलर का कारोबार कर लिया था। वहीं, इस वित्त वर्ष में कंपनी तीन अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद कर रही है।
अमेजन के संस्थापक ने कहा कि भारत में हमें उम्मीद से अधिक प्रतिक्रिया मिल रही है। अमेजन के भारतीय यूनिट ने कहा कि वे यहां पांच नए गोदाम खोलना चाहती है। जिस वजह से कंपनी की स्टोरेज क्षमता अभी से लगभग दुगुनी हो जाएगी। कंपनी के मुंबई और बेंगलुरू में दो गोदाम पहले से मौजूद हैं। वहीं, वह दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद और गुड़गांव के निकट और पांच नए गोदाम खोलना चाहती है।
कंपनी ने कहा कि इन सब कदमों से वह भारत के बढ़ते ई-कामर्स इंटस्ट्री में कंपनी को और बेहतर तरीके से स्थापित कर सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications