खत्म हुआ रेडमी 4ए का इंतजार, अमेजन पर इसकी कीमत आपको चौंका देगी

अमेजन लेकर आया जबरदस्त ऑफर, सिर्फ 5999 रुपए में खरीदिए श्याओमी 4 ए फोन, और भी कई उत्पादों पर है खास ऑफर

नई दिल्ली। लंबे समय में से श्याओमी रेडमी 4ए का इंतजार कर रहे लोगों का आज इंतजार खत्म हो रहा है। बेहद की कम दामों में इस फोन को खरीदने का आज सुनहरा मौका है। इस फोन को बेहद कम दामों में खरीदने के लिए अमेजन एक शानदार ऑफर लेकर आया है।

इसे भी पढ़ें- जियो फोन हुआ लॉन्च, हर किसी को मुफ्त में मिलेगा ये मोबाइल

सिर्फ 5999 रुपए में खरीजिए फोन

सिर्फ 5999 रुपए में खरीजिए फोन

अमेजन पर आपको यह श्याओमी का फोन बहुत ही कम दाम में मिल सकता है, यह ऑफर सिर्फ आज के लिए ही ही है। इस फोन को आप अमेजन पर महज 5999 रुपए में खरीद सकते हैं। फोन को इस कीमत पर आज अमेजन की फ्लैश सेल पर खरीद सकते हैं। यह फोन इसलिए भी काफी चर्चा में हैं क्योंकि इसमें शानदार फीचर्स के साथ इसकी कीमत काफी कम हैं।

अन्य एसेसरीज पर भी है जबरदस्त ऑफर

अन्य एसेसरीज पर भी है जबरदस्त ऑफर

इस फोन के साथ ग्राहक एमआई के केस भी बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं, इन केस को महज 349 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कई अन्य फोन पर भी शानदार ऑफर्स मौजूद है, जिसमें फ्री डेटा के अलाव कई अन्य फोन की खरीद पर आपको खास छूट मिल सकती है। इसके अलावा अमेजन पर आपको श्याओमी के बेसिक हेडफोन को आप महज 599 रुपए में खरीद सकते हैं।

पढ़ने के शौकीन हैं तो है खास ऑफर

पढ़ने के शौकीन हैं तो है खास ऑफर

इन तमाम ऑफर्स के अलावा अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं तो किंडल एप भी आपको महज 200 रुपए में किताबें मुहैया करा रहा है। आप किंडल एप पर महज 200 रुपए में लॉगिन कर सकते हैं। लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ पहले एक लाख ग्राहक ही उठा सकते हैं। लिहाजा अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो जल्दी कीजिए।

 क्या है फोन की खासियत

क्या है फोन की खासियत

श्याओमी रेडमी के फोन अपने शानदार फीचर्स के साथ किफायती दाम के चलते लोगों की पसंद बने हुए हैं। इस फोन में क्वॉड कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 425 का चिपसेट लगा है, इसके साथ ही 2 जीबी का रैम इस फोन में है। फोन की स्क्रीन 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसमें 720×1280 पिक्सल है। इसके साथ ही इस फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रिअर कैमरा है, जिसमें फेस डिटेक्शन, ऑटो फोकस और एलईडी जैसे फीचर हैं। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही फोन में फिंगर सेंसर के अलावा दो सिम की सुविधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+