आतंक पर भारी आस्था, आज अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए 3000 श्रद्धालु

श्रीनगर। अगर मन में आस्था और विश्वास हो तो बड़ी से बड़ी मुसीबतें भी दम तोड़ देती है, जिसका ताजा उदाहरण है अमरनाथ यात्रा और उसके प्रति श्रद्दालुओं की श्रद्धा। सोमवार रात हुए आतंकी हमले के बाद जहां तीर्थ यात्रियों के अंदर दहशत और खौफ होना चाहिए था, वहां उनके मन में भगवान के प्रति प्रेम और भरोसा देखा गया है।

और इसी कारण आज सुबह जम्मू बेस कैंप से सुबह करीब 3.15 बजे 3000 श्रद्धालु पहलगाम के रुट से दर्शन के लिए रवाना हो गए हैं। इस जत्थे में 1529 पुरुष, 537 महिलाएं और 250 साधु हैं।

7 श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल

गौरतलब है कि गौरतलब है कि जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार रात को अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकी हमला हुआ है, इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और करीब 32 लोग घायल हो चुके हैं। ये हमला रात करीब 8.20 पर हुआ, मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं। इस हमले के विरोध में आज नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, विहिप और जेकेएनपीपी सहित कई राजनीतिक दलों ने जम्मू बंद का आव्हान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+