खराब मौसम के बीच फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू बेस कैंप पहुंचा चौथा जत्था
नई दिल्लीः मूसलाधार बारिश और फिसलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी जिसे अब शुरू कर दिया गया है। शनिवार को खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मौसम की मार के चलते 20 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे हुए थे। लगातार हो रही बारिश के कारण झेलम का जलस्तर बढ़ने से इस यात्रा को रोक दिया गया था। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

मौसम में सुधार के बाद बाबा बर्फानी की यात्रा फिर से शुरू हो गई है और श्रद्धालु पूरे जोश के साथ अपनी यात्रा प्रारम्भ कर चुके हैं। बल्टाल और पहलगाम के रूट पर यात्रा शुरू हो गई है। वहीं, बल्टाल से हेलीकॉप्टर सेवाओं को भी शुरू किया जा चुका है। इसके पहले रवाना हुए 1287 श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
जबकि लगातार हो रही बारिश भी शिवभक्तों के जोश को कम नहीं कर सकी है और बाबा बर्फानी के दर्शन को चौथा जत्था भी जम्मू बेस कैंप पहुंच चुका है। फिलहाल, सभी शिवभक्त बेस कैंप में ही रुके हुए हैं।
अभी तक 2294 शिवभक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। लेकिन, हजारों श्रद्धालुओं को खराब मौसम के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बता दें कि शुक्रवार को जम्मू से रवाना हुए तीसरे जत्थे में 2332 पुरुष और 544 महिलाएं शामिल थे। लेकिन खराब मौसम के कारण ये लोग आगे नहीं बढ़ सके थे और 2876 श्रद्धालुओं को उधमपुर के टिकरी सहित अन्य इलाकों में रोक दिया गया था।
ये भी पढ़ें: मंदसौर गैंगरेप पर बोले राहुल गांधी, बच्ची के साथ दरिंदगी ने झकझोर दिया है












Click it and Unblock the Notifications