Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर की 'खतरनाक' लैंडिंग का वीडियो वायरल, DGCA ने उठाया सख्त कदम

नई दिल्ली, 06 जुलाई: तीन साल बाद 30 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। कोरोना महामारी के बाद शुरू हुई यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर की 'खतरनाक' लैंडिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर अब डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Amarnath Yatra 2022: Helicopter Emergency Landing रोंगटे खड़े हो जाएंगे | DGCA |वनइंडिया हिंदी|*News
     amarnath yatra

    खौफनाक लैंडिंग का Video Viral

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हेलीकॉप्टर की खौफनाक लैंडिंग की एक घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा के मार्ग में एक निजी हेलीकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिस पर डीजीसीए ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर सर्विस ऑपरेटर को रोक दिया गया है और पायलट को डी-रोस्टर कर दिया गया है।

    यूजर्स ने किए डीजीसीए से सवाल

    घटना के तुरंत बाद बेतरतीब लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चॉपर खच्चरों और बड़े-बड़े पहाड़े के पत्थरों के बीच खतरनाक लैंडिंग करते हुए दिखाया गया। वीडियो में आवाज सुनाई दे रही है जो तीर्थयात्रियों को लैंडिंग जोन के पास से दूर जाने के लिए कह रहा है। इस खौफनाक लैंडिंग की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने डीजीसीए से सवाल किए थे।

    घटना में शामिल पायलट को हटाया

    डीजीसीए ने बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग की घटना महुगुणा दर्रा के पास की है, जो अमरनाथ यात्रा के मार्ग के बीच में आता है। यह जगह डीजीसीए की ओर से क्लियरेंस पाए हेलीपैड्स में शामिल नहीं है। क्लिप में हेलीकॉप्टर ओवरलोडेड लग रहा है, जबकि पायलट की ओर से प्रदर्शन मानकों को पूरा नहीं किया गया। साथ ही पास पार करने के लिए एसओपी भी नहीं फॉलो किए गए। डीजीसीए का कहना है कि जांच के आदेश दिए गए हैं, इसमें शामिल पायलट को भी हटा दिया गया है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले हेलीपैड नीलग्रथ, पहलगाम और पंजतरणी है।

    घटना की जांच के लिए टीम भेजी

    डीजीसीए ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए घटना में शामिल मेसर्स हेरिटेज एविएशन के ईसी130 हेलीकॉप्टर को पहले ही इंजन मापदंडों के लिए रिपोर्ट की गई एयर सेफ्टी के कारण उड़ान भरने से रोक दिया है। वहीं यही पायलट को भी डी-रोस्टर किया गया है। एजेंसी ने कहा कि ऑपरेटर की दूसरे ईसी130 को भी रोक दिया गया है और घटना की जांच के लिए जांच टीम भेजी गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+