अमरनाथ यात्रा पर हमला: आईबी ने कहा- हो सकता है हिजबुल का हाथ, लिया सलाउद्दीन का बदला!

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर स्थित अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में हिजबुल का हाथ हो सकता है। इस आशय की आशंका इंटेलीजेंस ब्यूरो ने जताई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने वन इंडिया को बताया कि आतंक बढ़ाने और यात्रा को खूनी रंग देने के लिए योजना बनाई गई थी।

अमरनाथ यात्रा पर हमला: आईबी ने कहा- हो सकता है हिजबुल का हाथ, लिया सलाउद्दीन का बदला

सूत्रों का कहना है कि हमले की योजना पहले से अच्छी तरह से की गई थी। यह हमला हिजबुल के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के बाद बदला लेने के लिए किया गया था। हालांकि हिजबुल ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Recommended Video

    Amarnath Terror Attack हमले से अबतक की घटना पर एक नज़र। वनइंडिया हिंदी

    पाक से मदद मिलने की आशंका

    आईबी अधिकारियों का कहना है कि हिजबुल पाकिस्तान की सहायता से इस हमले की योजना बना रहा था। यह हमला एक पुलिस पार्टी पर शुरू किया गया था, लेकिन बस चपेट में आ गई। आईबी कहते हैं कि उन्हें विभिन्न कारकों के कारण हिजबुल की भूमिका पर संदेह है। हिजबुल, बाकी आतंकी संगठनों से ज्यादा इस इलाके को समझता है।

    बता दें कि सोमवार रात 8.15 बजे करीब एक हमले में 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए हैं। इस हमले की हर ओर कड़ी निंदा की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+