अमरनाथ यात्रा पर हमला: सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा लगाया जाए राष्ट्रपति शासन
नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान बर्बर आतंकवादी हमलें की निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि यह समय था कि राज्य में नागरिक सरकार बर्खास्त कर दी जाए।
स्वामी ने कहा कि सरकार को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए या उसे इस्तीफा देने के लिए कहा जाना चाहिए, और हमें जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल के माध्यम से केंद्रीय शासन लागू करना चाहिए।

स्वामी ने कहा कि पूरे राज्य को सशस्त्र बल विशेष अधिनियम के तहत लाया जाना चाहिए, और कहा कि धारा 370 को राष्ट्रपति के नोटिफिकेशन द्वारा हटा दिया जाना चाहिए। हमें अब सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि अन्य सभी समाधान बेकार हैं।
दूसरी ओर भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ विपिन रावत ने जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच अमरनाथ हमले पर बातचीत हुई होगी।

महबूबा से मिल दो केंद्रीय राज्यमंत्री
वहीं राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और राज्य मंत्री हंसराज अहिर ने श्रीनगर में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। बैठक के दौरान नेताओं ने सोमवार को श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
दोनों राज्यमंत्रियों ने आश्वासन दिया कि इस साल अमरनाथ यात्रा को शांति से संपन्न कराने के लिए केंद्र से हरसंभव मदद मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications