करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान के फैसले की अमरिंदर सिंह ने की तारीफ

नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर रविवार को भारत और पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों की मीटिंग हुई। इस बैठक में पाकिस्तान ने भारत की ओर से रखी गई अधिकतर मांगों को मान लिया है। बैठक में भारत ने पाकिस्तान के सामने श्रद्धालुओं के लिए वीजा मुक्त यात्रा की मांग रखी है। जिसे पाकिस्तान ने मान लिया है। पाकिस्तान के इस फैसले का पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्वागत किया है।

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर रविवार को भारत और पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों की मीटिंग हुई।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनकी तरफ से की गई मांग के मुताबिक ऐतिहासिक करतारपुर गलियारे के द्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग परमिट सिस्टम की जरूरत को हटाने के लिए पाकिस्तान द्वारा किये गये फैसले का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने के पासपोर्ट की शर्त भी हटाने की अपील की जिससे राज्य के ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा हासिल हो सके।

एक बयान में मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि उनकी तरफ से पिछले कुछ महीनों से जा रही अन्य माँगों को भी मंजूर करवाने के लिए भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर ज़ोर डाला जायेगा।इनमें श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत के लिए खुले दर्शन दीदारे करने के लिए पाकिस्तान द्वारा श्रद्धालुओं की रोजमर्रा की गिनती बढ़ाने की मांग भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा यह माँग इसलिए अहम है जिससे नवंबर महीने में गुरू साहिब जी के प्रकाश पर्व के महत्वपूर्ण दिनों के अवसर पर श्रद्धालुओं के बिना किसी दिक्कत से आने-जाने को सुगम बनाया जा सके। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि बेशक अपने मूल प्रस्ताव के मुताबिक 500 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत देने की जगह 5000 श्रद्धालुओं के जाने को सहमति दे दी है परन्तु दुनिया भर से दर्शनों के लिए आने वाले सिखों और अन्य श्रद्धालुओं की बड़ी माँग की आशा के मद्देनजर कम-से-कम विशेष मौकों पर श्रद्धालुओं के जाने की गिनती बढ़ाने की जरूरत है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+