स्‍मॉग पॉलिटिक्‍स: अमरिंदर बोले- केजरीवाल अजीब आदमी, पीएम मोदी से दखल देने को कहा

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी को एक चिठ्ठी लिखी। इस चिठ्ठी में उन्होंने पीएम मोदी से प्रदूषण से प्रभाविक राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक करने की गुहार की। अमरिन्दर सिंह ने कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ हुई मेरी बैठक बेनतीजा रही। मैंने अब पीएम मोदी को उनके कैबनिट मंत्रियों के साथ प्रदूषण प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने का आग्रह किया है।' इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो एक 'विचित्र' इंसान हैं।

दिल्ली में प्रदूषण: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने केजरीवाल को बताया 'विचित्र' इंसान

अमरिन्दर सिंह ने कहा, 'मिस्टर केजरीवाल एक विचित्र शख्सियत हैं जिनके पास बिना किसी मुद्दे को समझे हुए हर मुद्दे पर राय है। पंजाब के खेतों में इस वक्त 20 मिलियन टन धान का पुआल है। किसानों को मैं इन्हें कहां रखने को बोलूं? और मिस्टर केजरीवाल को यह समस्या समझ में ही नहीं आ रही है।' बता दें कि इससे पहले बुधवार को केजरीवाल और अमरिन्दर सिंह ट्विटर पर भी धान के पुआल जलाने से बढ़े प्रदूषण के मुद्दे को लेकर एक दूसरे से भिड़ चुके हैं।

बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण से इन दिनों लोगों का सांस लेना दूभर हो गया। इस प्रदूषण के पीछे दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में खेतों में धान के पुआल जलाने को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। केजरीवाल सरकार ने इसी मुद्दे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से बैठक की थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे का समाधान तभी निकल सकता है केंद्र सरकार राजनीति को एकतरफ रखकर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम करे।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण तक तक कम नहीं होगा जब तक किसानों को पुआल जलाने से रोकने के लिए कोई आर्थिक समाधान नहीं निकाला जाता। इस बीच केजरीवाल सरकार ने गुरुवार को दिल्ली में एक बार फिर से ऑड ईवन स्कीम को लागू करने का फैसला किया है। इस बार ऑड ईवन 13 से 17 नवंबर तक लागू रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+