पंजाब भीषण जल संकट से त्रस्त, सीएम अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में गहराते जल संकट पर मदद मांगी है। अमरिंदर सिंह ने पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए कहा कि पंजाब गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है और पानी को लेकर कई राज्यों से विवाद चल रहा है। उन्होंने पीएम मोदी से नदी जल न्यायाधिकरण का गठन करने की मांग की। गौरतलब है कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार देश में जल शक्ति मंत्रालय बनाया है।

अमरिंदर सिंह की मोदी से अपील

अमरिंदर सिंह की मोदी से अपील

इससे पहले शनिवार को हुई नीति आयोग की बैठक में भी पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने एक पत्र के माध्यम से अपनी मांगें रखी थीं। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव करण अवतार सिंह द्वारा पंजाब का प्रतिनिधित्व किया गया। अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्यों के बीच पानी के बंटवारे के विवादों को सुलझाने के लिए नए न्यायाधिकरणों का गठन किया जाना चाहिए।

कर्ज माफी की मांग

कर्ज माफी की मांग

अमरिंदर सिंह ने कृषि संकट के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने पीएम मोदी से एक बार कर्ज माफी के माध्यम से पीड़ित किसानों को राहत देने की अपील की। अमरिंदर ने केंद्र सरकार से किसान सम्मान निधि योजना के तहत वार्षिक राशि को छह हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने का भी आग्रह किया। एक ओर अमरिंदर सिंह पीएम मोदी से मदद मांग रहे हैं तो वहीं उन पर पाकिस्तान को रोज़ाना 15,000 से 20,000 क्यूसेक पानी देने का आरोप है।

अमरिंदर सिंह पर पाक को पानी देने का आरोप

अमरिंदर सिंह पर पाक को पानी देने का आरोप

पंजाबी एकता पार्टी के प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा ने अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तान को पानी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाक को इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ने का फैसला असामयिक और अस्पष्ट था। सरकार पाकिस्तान को रोज़ाना लगभग 15,000 से 20,000 क्यूसेक पानी क्यों जारी कर रही है, जबकि राज्य की सभी प्रमुख नहरें सूखी हैं। सुखपाल सिंह खैरा पंजाब सरकार में सिंचाई मंत्री भी हैं। उन्होंने कैप्टन से पाकिस्तान को पानी ना देने का अनुरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+