अब होने वाली है एक बड़ी राजनीतिक शादी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) कांग्रेस के दो दिग्गज नेता अब करीबी रिश्तेदार भी बनने जा रहे हैं। दरअसल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी अपराजिता सिंह का विवाह होने जा रहा है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह की पोते अंगद सिंह के साथ। विवाह अगले साल मार्च में होगा।

अरेंज मैरिज लाएगी परिवारों को करीब
जानकारों ने बताया कि यह पूरी तरह से अरेंज मैरिज है। अंगद पुत्र हैं अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर के। उनके पति दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन हैं। शादी शिमला में होगी और उसके बाद रिस्पेशन दिल्ली और पटियाला में होगी।
शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों की हैसियत को देखते हुए साफ है कि अर्पणा और गद का विवाह बेहद हाई प्रोफाइल रहेगा। इसमें देश के सभी खास लोग मौजूद रहेंगे।
सनद रहे कि अमरिंदर सिंह की बहन की शादी कांग्रेस से लंबे समय तक जुड़े रहे नटवर सिंह से हुई है। पंजाब मामलों की जानकार और पत्रकार रजिंदर कौर ने बताया कि यह रिश्ता इसलिए भी हुआ क्योंकि दोनों राज परिवार हैँ। यह आपस में ही शादी करते हैं। यह गैर-राज परिवारों में अपने बच्चों के लिए संबंध नहीं देखते।












Click it and Unblock the Notifications